राजस्थान के जयपुर शहर में लिव इन में रह रहे एक युवक और एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत चार दिन पहले ही हो चुकी थी। हालांकि ये मर्डर है या सुसाइड इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक युवक और उसकी प्रेमिका का तीन से चार दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनके फ्लैट से बदबू आने पर आसपास के लोगों को पता चला। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिव इन में रह रहे थे युवक युवती

पुलिस के अनुसार युवक भीलवाड़ा का रहने वाला पुष्पेंद्र वैष्णव था जो जयपुर के ही जालूपुरा निवासी युवती के साथ लिवइन में पिछले करीब 1 साल से फ्लैट पर रहता था। पड़ोसियों को उनके फ्लैट से काफी देर तक बदबू आती रही। ऐसे में पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर दोनों शव को बाहर निकाला।

फ्लैट में जल रही थी अंगीठी

पुलिस का प्रथम दृष्ट्या मानना है कि युवक और युवती के अलावा फ्लैट में कोई नहीं मिला। और वहां अंगीठी भी जलाई हुई थी। ऐसे में हादसा दम घुटने की वजह से हुआ है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अवलोकन करेगी और इसके आधार पर ही कोई फैसले पर पहुंचेगी।

एक ही जगह मिले दो शव

यह पूरा मामला सामने आने के बाद एक बार तो इलाके में सनसनी भी फैल गई क्योंकि एक साथ एक ही फ्लैट में दो शव मिले। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दोनों के शव पर ही किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं थे। हालांकि तीन से चार दिन पुराने होने के चलते शव सड़ गए थे। जिनकी पहचान होने में काफी समय लगा।