देवर-भाभी के बीच का रिश्ता भाई-बहन के तरह पवित्र होता है। लेकिन राजस्थान के चुरू से ऐसा मामला सामने आया है, जो इस रिश्ते को कलंकित करता है। जहां देवर भाभी के पिछले 8 साल से शारीरिक संबंध बन रहे थे। जब घरवालों को पता चला तो वह भाग गए। 

चुरू. खबर राजस्थान के चुरू जिले से है ।‌चुरू जिले के बूटानी गांव में रहने वाली 25 साल की एक महिला और 27 साल का युवक मनोज पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा मांगने पहुंचे हैं । दोनों के परिवार वाले दोनों को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं । उनके साथ एक छोटी बच्ची भी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि नियम अनुसार सुरक्षा दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद पति बाहर चला गया था कमाने

दरअसल बूतिया गांव में रहने वाली कंचन की शादी करीब 9 साल पहले अलसीसर गांव में रहने वाले गिरधारी के साथ हुई थी । लेकिन शादी के 1 साल बाद ही पति कमाने के लिए दूसरे शहर चला गया और वह कभी कभार ही आने लगा । इस बीच जब भी वह आता मारपीट करता और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता । कंचन शुरू से ही अपने पति से तलाक लेना चाह रही थी।

देवर-भाभी दोनों हो गए फुर्र

इस दौरान पति मारपीट करता तो वह अपने ताऊ ससुर के बेटे मनोज से बातचीत करके अपना मन हल्का करने की कोशिश करती। इस बीच मनोज और कंचन में बातचीत होने लगी और फिर दोनों साथ रहने लगे। दोनों में संबंध बनने लगे। इस पूरी घटना के बारे में 23 मार्च को कंचन के माता-पिता और गिरधारी के परिवार को पता चला । दोनों ने मनोज को मारने की तैयारी कर ली । जैसे ही मनोज को इसका पता चला 23 मार्च की रात कंचन और मनोज घर से फरार हो गए । पिछले 5 दिन से वे अलग-अलग गांव में खेतों में जाकर अपना बचाव कर रहे हैं , लेकिन दो गांव के लोग उनके पीछे लगे हुए हैं । कल वे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे हैं और एसपी चूरू ने उन्हें सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है।