- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान की अजब गजब स्टोरीः एक मजाक से 200 सालों के लिए दुश्मन बन गए दो गांव, अधिकारियों के प्रयास से हुए करीब
राजस्थान की अजब गजब स्टोरीः एक मजाक से 200 सालों के लिए दुश्मन बन गए दो गांव, अधिकारियों के प्रयास से हुए करीब
डूंगरपुर (dungarpur).राजस्थान के डूंगरपुर शहर के करीब दो गांवों में अजीब केस हुआ वो भी 200 साल पहले। यहां एक मजाक के चलते दुल्हे की मौत होने के बाद दोनो गांव दुश्मन बन गए। पर जिला विधिक के अधिकारियों के प्रयास के चलते दोनो गांव करीब आए है।

दो सौ साल पहले मजाक मजाक में दूल्हे की जान चली गई। शादी वाले दिन ही दुल्हन बेवा हो गई और उसी दिन हंगामा हो गया। उसके बाद दो सौ साल तक दोनो गावों ने आपस में व्यवहार तो क्या बोलचाल तक बंद कर दी। लेकिन दो दिन पहले फिर से दिल मिले, दोनो गावों के लोगों ने एक दूसरे को माला पहनाई, ढोल बजे, मिठाईयां बटी और गले लगकर आपस में खूब रोये।
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित दो गावों की दुश्मनी और दोस्ती की अजग गजब दांस्ता वास्तव में फिल्मी कहानी जैसी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने दोनो गावों के लोगों को बुलाया और जब दोनो गावों ने अपना अपना पक्ष रखा, तो मनों में बसी घृणा पिघलने लगी और फिर दुश्मनी वापस से दोस्ती में बदल गई।
दरअसल डूंगरपुर जिले के ग्रामीण इलाके में गणेशपुर और खेमपुर गांव का यह मामला है। दोनो गांव आपस मे सटे हुए हैं। दोनो गावों में किसानों के खेत भी मिले हुए हैं। लेकिन उसके बाद भी दोनो गावों के बीच बोलचाल नहीं है। इसकी जानकारी जब जज कुलदीप सूत्रधार और समाज कल्याण अधिकारी अशोक शर्मा को मिली तो उन्होनें दुश्मनी की इस आग को खत्म करने के लिए तैयारी की।
पिछले दिनों मंगलवार को दोनो गावों के लोगों को समझाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने कैंप किया। दोनो गांव के लोगों को बुलाया। समझाया और उसके बाद दोनो गांव के लोगों ने दुश्मनी त्याग दी। गांव के बुजुर्गों का कहना था कि दो सौ साल पहले जब गांव से बारात दूसरे गांव में गई थी तो मजाक करने के लिए गांव वालों ने एक खाट बनाई थी।
उस कच्ची खाट पर दूल्हे को बिठाया गया था। लेकिन खाट टूट गई और दूल्हे के सिर में चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई। उस समय से जारी दुश्मनी अब समाप्त हुई है। अब रोटी बेटी का रिश्ता फिर से कायम हो गया है। दोनो गांव के लोगों ने एक दूसरे को मालाएं पहनाईं, मिटाईयां खिलाई और सारे गिले शिकवे मिटा दिए।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।