राजस्थान के बाड़मेर जिले बिजराड़ थाना एरिया में एक लड़की ने अपनी शादी से 5 दिन पहले सुसाइड कर लिया। शुरुआत जानकारी में सामने आया है कि लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। घर में शादी की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी थीं। 

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले बिजराड़ थाना एरिया में एक लड़की ने अपनी शादी से 5 दिन पहले सुसाइड कर लिया। शुरुआत जानकारी में सामने आया है कि लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। घर में शादी की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे, तभी हादसे की खबर पता चली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के बाड़मेर में दुल्हन ने किया सुसाइड

बिजराड़ थाना पुलिस के अनुसार, देदूसर निवासी फजलराम की 30 वर्षीय बेटी गुड्‌डी ने शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे अपने कमरे में दुपट्‌टे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के समय घर के बाकी लोग उसकी शादी की तैयारियों में लगे थे। गुड्डी भी उनके साथ काम कर रही थी। बहुत देर तक जब वो कमरे से बाहर नहीं निकली, तब परिजनों ने उसे आवाज देकर बुलाया। लेकिन जब कमर का दरवाजा नहीं खुला, तब लोगों को शंका हुई।

परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, तो गुड्‌डी का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर की महिलाएं रोने-चिल्लाने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचवाया गया। लड़की ने अपनी चुनरी से फांसी का फंदा लगाया था।

बाड़मेर में सुसाइड केस-मानसिक रूप से कमजोर थी सुसाइड करन वाली लड़की

बिजराड़ थाने के कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसकी 10 मई को दीपला गांव से बारात आने वाली थी। शादी की रस्में और गीत-संगीत के कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गए थे। शादी की खरीददारी भी की जा चुकी थी। जिस समय लड़की ने सुसाइड किया, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे।

दुल्हन बनने जा रही गुड्डी के पिता फजलराम किसान हैं। गुड्डी बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। घर में दो भाई और दो बहने हैं। गुड्डी की शादी दीपला गांव के गेमराराम से हो रही थी। वो शिक्षा विभाग मं संविदाकर्मी है।

यह भी पढ़ें

मुरैना लेपा गांव नरसंहार: जमीन पर बिछीं थी 6 लाशें और खुद को गोली लगने के बाद भी हत्यारों का Video शूट करती रही 'चंबल की बेटी'

भागलपुर की Shocking घटना: दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के कुछ देर बाद ही दूल्हे का हार्ट हो गया ब्लास्ट