राजधानी जयपुर के बिजनेसमैन को युवती ने ऑनलाइन दोस्ती कर जाल में फंसा लिया। अब उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख की डिमांड कर रही है।

जयपुर। राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक बिजनेसमैन को पहले एक युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रिलेशनशिप का नाटक कर बिजनेलमेन के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। अब शातिर युवती वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बिजनेस मैन से 50 लाख रुपए मांग रही है। अब तक वह 16 लाख रुपए ऐंठ चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑनलाइन बिजनेस ही युवक का
पीड़ित बिजनेसमैन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन बिजनेस करते हैं। अक्टूबर 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी मध्य प्रदेश निवासी अनामिका नाम की युवती से दोस्ती हुई। जब बिजनेसमैन ने बातचीत करनी शुरू की तो पता चला कि लड़की का नाम अनामिका नहीं बल्कि शीतल है।

पढ़ें हनी ट्रैप का अजीब मामलाः मुर्गे का खून यूज कर महिला ने 64 साल के बिजनेसमैन को जीभर के लूटा

युवती से मिलने बैतूल भी गया बिजनेसमैन
दोनों की दोस्ती बढ़ी तो युवती ने बिजनेसमैन को मिलने के लिए मध्यप्रदेश के बैतूल में बुलाया। युवती से मिलने के लिए बिजनेसमैन मध्य प्रदेश चला गया। यहां युवती ने बिजनेसमैन से प्यार का इजहार किया। इसके बाद उसने एक बार कुछ खास काम बताकर खुद के अकाउंट में करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

पढ़ें पत्नी ने बिजनेसमैन से दोस्ती कर घर बुलाया, पति ने बनाए बेडरूम के सीक्रेट Video...पुणे का हनी ट्रैप केस

अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर 50 लाख मांगे
युवती खुद भी मिलने के लिए कई बार जयपुर आई। यहां उसने बिजनेसमैन को अपने साथ एक फ्लैट पर रुकवाया। इसी दौरान युवती ने बिजनेसमैन के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जिन्हें अब वायरल करने की धमकी दे रही है। बिजनेसमैन का कहना है कि युवती अब उन्हें ब्लैकमेलिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख मांग रही है। जबकि 16 लाख रुपए वह पहले ही हड़प चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।