मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहे डॉ. अजय त्रिवेदी को हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जोधपुर की सूरसागर सीट से उनको टिकट दिया गया है।

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले डॉ. अजय त्रिवेदी को हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने टिकट दिया है। पार्टी ने डॉक्टर त्रिवेदी को जोधपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। वह जोधपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा एवं कांग्रेस को कड़ी टक्कर देंगे। माना जा रहा है कांग्रेस के पूर्व सदस्य होने के कारण वह पार्टी के वोट काट सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोधपुर के सूरसागर से टिकट लड़ेंगे अजय त्रिवेदी
जोधपुर की इस सीट को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि डॉ. अजय त्रिवेदी श्रीमाली ब्राह्मण हैं। जोधपुर शहर और सूरसागर इलाके में बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग रहते हैं।‌ डॉ. अजय त्रिवेदी कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते थे। अजय त्रिवेदी उनके लिए भाषण तक लिखने का काम करते थे। लेकिन बीते कुछ सालों में वे पार्टी से दूर होते चले गए। 

डॉ. अजय त्रिवेदी की गहलोत से बढ़ गई थी दूरी
जानकारों की माने तो पार्टी और गहलोत से दूरी का सबसे बड़ा कारण मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत ही हैं। वैभव गहलोत और डॉ. अजय त्रिवेदी में किसी कारण से अनबन रही और फिर त्रिवेदी का पत्ता कटता चला गया। पिछले कुछ समय से तो डॉक्टर त्रिवेदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात तक बंद हो गई है।‌ वे पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया गया।

कांग्रेस ने कभी इस सीट से नहीं उतारा ब्राह्मण कैंडिडेट
अब उन्होंने रालोपा पार्टी का दामन थामा है।‌ हनुमान बेनीवाल उन्हें जोधपुर शहर से टिकट दे चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां से उम्मीदवार उतारा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ब्राह्मण सीट होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने आज तक यहां ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस कारण से डॉ. अजय त्रिवेदी के जीतने की संभावना बढ़ गई है।‌

पढ़ें आप ने जारी की राजस्थान में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कई नाम चौंकाने वाले

डॉक्टर त्रिवेदी का कहना है कि पार्टी से जुड़े हुए लोग उनके काम को जानते हैं। स्थानीय लोग उनके काम को जानते हैं।‌ ऐसे में यह चुनाव त्रिकोणीय होना तय है। कांग्रेस ने अभी तक इस जगह से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

125 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आरएलपी
सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान में करीब 125 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। सांसद बेनीवाल का कहना है कि इस बार कम से कम 20% सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार नजर आएंगे।