राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिवाली के दिन एक 4 साल की बच्ची के साथ सैलून में हैवानियत हुई। बच्ची अपनी बहन के साथ बाल कटवाने गई थी, जहां एक नाबालिग लड़के ने यह घिनौना काम किया।

हनुमानगढ़. पूरा देश जहां दिवाली के जश्न में डूबा हुआ था। वहीं राजस्थान में 4 साल की मासूम हैवानियत का शिकार हो गई। यह हैवानियत एक सैलून में हुई। मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ कटिंग करवाने के लिए गई थी। जहां पर एक नाबालिग लड़के ने ही यह हैवानियत की। फिलहाल अब परिवार के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाबालिग आरोपी करता रहा हैवानियत…मासूम कुछ बोल नहीं सकी

हनुमानगढ़ के रावतसर डीएसपी हंसराज के अनुसार 4 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन जिसकी उम्र करीब 8 साल है उसके साथ घर के नजदीक कटिंग करवाने के लिए एक सैलून पर गई थी। जहां बड़ी बहन तो बाहर बैठी थी और छोटी बहन अंदर कटिंग करवा रही थी इसी दौरान वहां काम करने वाले नाबालिग लड़के के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। डर के मारे 4 साल की मासूम कुछ नहीं बोल पाई। बाहर बैठी मासूम की बड़ी बहन को भी कुछ पता नहीं चल पाया।

मासूम ने मां को इशारों में दिखाया प्राइवेट का पार्ट

जब मासूम अपने घर पर आई तो उसने खुद के प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही। जब मासूम की मां ने अपनी बेटी को संभाला तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने दोनों बेटियों से पूछा तो उन्हें पूरी घटना का पता चला। परिजनों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में पेश होन के बाद आरोपी पहुंचा बाल सुधार गृह

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया गया है जिसे आज बाल कोर्ट में पेश करके बाल सुधार गृह भिजवा दिया जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद मासूम इतनी ज्यादा डर चुकी थी कि वह अपनी आपबीती भी सही से नहीं बता पाई। फिलहाल मासूम की स्वास्थ्य हालत अभी पूरी तरह से ठीक है।

यह भी पढ़ें-UP में पिता ने LIVE रोते हुए बेटे की हत्या के बाद किया सुसाइड: वजह थी बीवी