जयपुर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र शाहपुरा के भाजपा नेता उपेन यादव की टीम में 3100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

स्वतंत्रता दिवस 2024: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का शायद सबसे लंबा तिरंगा बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र शाहपुरा में रहने वाले भाजपा नेता उपेन यादव और उनकी टीम ने बनवाया है। उसके बाद कई किलोमीटर तक इस तिरंगे को सिर पर लेकर रैली निकाली है। बुधवार शाम को निकाली गई इस रैली की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इसे देश का सबसे लंबा तिरंगा कहा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल पूरे देश में इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा यात्राएं शुरू की गई थी। सरकार ने अपने स्तर पर सभी लोगों तक ये मैसेज पहुंचाया कि नौ अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार अपने घर की छत पर तिरंगा फहराएं। इसके लिए रिंग टोन तक बनवाई, जो मोबाइल फोनों में लगातार बजती रही। राजस्थान में भी कई जिलों के कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्तर पर तिरंगा रैली निकालीं। पुलिस ने भी सहयोग किया। भाजपा नेता भी पीछे नहीं रहे।

"तिरंगा बनवाने के लिए ही काफी प्रयास करने पड़े- उपेन यादव

लेकिन सबसे शानदार तिरंगा यात्रा भाजपा नेता उपेन यादव ने निकाली। शाहपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले यादव चुनाव हार गए थे। लेकिन बुधवार को उन्होनें 3100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और तिरंगा को सिर माथे उठाकर पूरे कस्बे का चक्कर लगाया। इस बीच लगातार देश भक्ति नारे लगाते रहे। यादव ने कहा-"तिरंगा बनवाने के लिए ही काफी प्रयास करने पड़े। उसे अब ससम्मान रख दिया गया है। लोगों ने इतना प्यार दिया कि सोचा नहीं जा सकता। अब 26 जनवरी का इंतजार है।''

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: पहली बार इस छोटे से कस्बे में बना था तिरंगा, आजादी के बाद लाल किले से फहराया था