इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट ने टोंक में एक प्रत्याशी के प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान आते-आते प्रियंका गांधी लड़का तो नहीं बन जाती हैं।

टोंक। भारतीय जनता पार्टी की नेता और इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के टोंक जिले का है। टोंक जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होने आई बबीता फोगाट ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की है। हालांकि इस बारे में प्रियंका की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें क्य कहा बबीता फोगाट ने
बबीता फोगाट ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं', लेकिन राजस्थान में आते ही उनका यह नारा बदल जाता है। राजस्थान में इसके मायने अलग हो जाते हैं। वह खुद ही लड़का बन जाती हैं।‌ राजस्थान में महिलाओं के सामने अपराध की जो स्थिति है वह अन्य राज्यों की तुलना में कहीं ज्यादा है।‌ उसके बावजूद महिलाओं से संबंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।‌

पढ़ें अशोक गहलोत का सामने आ गया एफीडेविट, कैश में गरीब लेकिन तगड़ा है खुद का और बीवी का बैंक अकाउंट

लड़की हूं लड़ सकती हूं का पोस्टर नहीं दिखता
फोगाट ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह लड़की हूं लड़ सकती हूं का पोस्टर यहां राजस्थान में नहीं दिखता है। जबकि यूपी, हरियाणा सब जगह नजर आता है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि राजस्थान आते-आते ये पोस्टर वाली नेता लड़का बन जाती हों। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेटियों से बलात्कार कर उन्हें जिंदा भट्टी में झोंक दिया जा रहा है लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है। 

पढ़ें किस्मत हो तो ऐसी: 5 घंटे पहले ज्वॉइन की कांग्रेस, मिल गया विधायक का टिकट, 50 साल वाले नेता देखते रह गए

 भारतीय जनता पार्टी इसको चुनाव का मुद्दा बनाने जा रही है। बबीता फोगाट ने कहा कि जनता की सेवा करना ही असली मानव धर्म में है और भारतीय जनता पार्टी यह कर रही है।

वीडियो में देखें क्या कहा बबीता फोगाट ने …