राजस्थान के जयपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक गैंगस्टर का विवाद कॉलोनी के रहने वाले लड़को से हो गया तो उन्होंने आधी रात में गैंगस्टर को काट पीट कर फेंक दिया। जांच करने पहुंची पुलिस को मिली सिर्फ लाश। पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर (jaipur news). राजस्थान की राजधानी जयपुर से खबर है। राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। देर रात पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसका नाम रमेश उर्फ महाकाल है। थोड़ी और जांच पड़ताल की तो पता चला कि महाकाल इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज है।

जिस गैंगस्टर के नाम से डरते थे लोग, उसका हुआ ये हाल

अपनी गैंग के साथ रहने वाले महाकाल उर्फ रमेश से लोग इस कदर डरते थे कि उसके आने से पहले बाजार बंद हो या जाया करते थे, लेकिन कल रात उसने कॉलोनी के ही कुछ लड़कों से पंगा ले लिया। किस्मत से वो अकेला था। उसके साथ ही सही समय पर नहीं पहुंच सके और कॉलोनी के लड़कों ने उसे इतने घाव दिए कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस को देर रात का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इस फुटेज में 7 से 8 लड़के रमेश को दौडाते हुए पीटते दिख रहे हैं। हालांकि आरोपियों का हुलिया पता नहीं लग सका है।

गैंगस्टर की थी कई लोगों से रंजिश

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि रमेश उर्फ महाकाल न्यू मुंबई योजना कॉलोनी का रहने वाला था। रमेश थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसने कई लोगों से रंजिश कर रखी थी। लेकिन अक्सर वह अपने गुंडों के साथ रहता था, इस कारण कोई उसे हाथ नहीं लगाता था। बताया जा रहा है कि कल रात को अपने ही एरिया में एक कॉलोनी से निकलते समय उसका कुछ लड़कों से विवाद हो गया। उसने एक लड़के को बुरी तरह पीट दिया। उस लड़के के साथी मौके पर आ गए। हालात देखकर रमेश ने समझौता करने की कोशिश की लेकिन अपने साथी को पिटता हुआ देख उन लड़कों ने रमेश पर हमला कर दिया।

कॉलोनी की गलियों में दौड़ा दौड़ा कर इतना पीटा की चली गई जान

लड़कों ने उसे भगा भगा कर मारा। पुलिस ने बताया कि रमेश के शरीर पर चाकू से इतने वार किए गए हैं कि खून का एक कतरा शरीर में नहीं बचा। सारा खून पानी की तरह सड़क पर बह गया। देर रात ही किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक लाश पड़ी हुई है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश की लाश को मुर्दाघर में रखवाया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिल सकी है। हालांकि हत्या करने वाले लड़के कौन थे और कहां से आए थे इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े- राजस्थान के सबसे बड़े गैंगस्टर का वीडियो आया सामने....गुंडा- बदमाश बनने वालों को दे रहा क्या नसीहत, देखें VIDEO