राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक फाइव स्टार होटल से अनोखा मामला सामने आया है। जहां मीटिंग के बाद एक शख्स में एप के जरिए एक कॉल गर्ल को बुलाया था। लेकिन उसे क्या पता था कि यह कॉल गर्ल उसका इतना बुरा हाल करेगी।

जयपुर, खबर राजधानी जयपुर जिले से है। यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ हैरान करने वाली घटना घटित हुई है। यह व्यक्ति मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर है और हरियाणा के फरीदाबाद से जयपुर के एक होटल में कंपनी की एक मीटिंग में शामिल होने के लिए आए थे। अगले दिन ट्रेन होने के कारण रात को होटल में कमरा लेकर ठहरे और वहां पर कॉल गर्ल बुलाई। लेकिन कॉल गर्ल ने तगड़ा कांड कर दिया । हालात यह हो गए कि मैनेजर को पुलिस की शरण में जाना पड़ा और मुकदमा दर्ज करवाना पड़ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फाइव स्टार होटल में बुलाई थी कॉल गर्ल

मामला सोडाला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। मैनेजर को बयान के बाद कल रात भी फरीदाबाद के लिए रवाना किया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि सोडाला इलाके में एक पांच सितारा होटल में मीटिंग थी और उसे होटल के नजदीक की दूसरे होटल में मैनेजर ने एक रात के लिए कमरा लिया था । वहां पर उसने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए एक कॉल गर्ल बुलाई। दो कॉल गर्ल को लेकर तीन लड़के कुछ देर बाद होटल के बाहर आए और मैनेजर को गर्ल पसंद करने के लिए नीचे बुलाया।

इतने रुपए में हुई थी रातभर के लिए डील

मैनेजर को गर्ल पसंद करने के बाद उन लोगों ने पांच हजार मांगे, जबकि ₹2000 के बारे में बातचीत हुई थी । इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मैनेजर को बुरी तरह पीटा। उसका फोन छीन लिया और उसके पास उसकी जेब में रखें करीब ₹20000 भी लूट लिए। मैनेजर को वहीं पर पटक कर यह लोग फरार हो गए । काफी देर के बाद वह पुलिस थाने पहुंच सका और पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ,लेकिन रात होने के कारण इन फुटेज से पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती बिजनेसमैन को पड़ी भारी, ब्लैकमेल कर मांग रही 50 लाख