राजस्थान में कांग्रेस सरकार अपना 5वां और अंतिम बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते इसका पोस्टर भी जारी किया गया है। अब इसी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जोरदार ट्वीट के बाद प्रदेश में हंगामा मच गया है। पढ़े क्या है पूरी खबर।

जयपुर (jaipur). 10फरवरी को राजस्थान सरकार अपना पांचवां और अंतिम बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। यह बजट योजनाओं और घोषणाओं से भरा हुआ होगा यह लगभग तय माना जा रहा है। बजट से पहले जयपुर शहर में चुनिंदा जगहों पर बजट से संबंधित कुछ पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो के साथ, बचत राहत और बढ़त जैसे शब्द लिखे हुए हैं। साथ ही राजस्थान बजट 2023 भी लिखा हुआ है। यह पोस्टर जयपुर शहर में करीब 5 बड़े चौराहों पर 2 से 3 दिन पहले लगाए गए हैं और इन पर लिखा गया है 10 फरवरी को आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बजट पोस्टर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कर दिया जोरदार ट्वीट

लेकिन इन पोस्टर के लगाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक जोरदार ट्वीट किया है और यह ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी ने सतीश पूनिया को आड़े हाथों लिया है।

ये सब कहा अपने ट्वीट में

सतीश पूनिया ने अपने ट्वीट में लिखा है- अपराध, भ्रष्टाचार और पेपर लीक, यह 4 साल से चल रहा है और इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो भी है। यह तमाम शब्द उसी फॉर्मेट में लिखे गए हैं जिस फॉर्मेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। ट्वीट को करीब 1 लाख लोग देख चुके हैं 2 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के बजट पोस्टर को लगभग कॉपी पेस्ट कर लिया गया है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया में हो रही ट्वीट की बौछार

ऐसे में ओएसडी लोकेश शर्मा ने लिखा है कि सच तो यह है कि पूनिया बजट के बाद भी विवाद चाहते हैं। उन्होंने पहले से ही विवाद शुरू कर दिए हैं। बजट से पहले इस तरीके के पोस्टर पहली बार लगाए गए हैं और पहली बार में ही जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों आमने-सामने हैं और जमकर एक दूसरे पर ट्वीट की बौछार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- जयपुर के आमेर में हंगामा, बीच सड़क लोगों के साथ बैठ गए BJP के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया