MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान में बारिश का तांडव: सड़क से घर तक पानी ही पानी, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा...देखें डरावनी तस्वीरें

राजस्थान में बारिश का तांडव: सड़क से घर तक पानी ही पानी, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा...देखें डरावनी तस्वीरें

जयपुर. राजस्थान में तबाही मचा रहा बिपरजॉय तूफान। आधी रात के बाद शहर में घुसा बांध और नहर का पानी। प्रदेश के 25000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कई कॉलोनियां रातों-रात खाली कराई। रेलवे को हुआ भारी नुकसान।

4 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Jun 18 2023, 02:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Asianet News

गुजरात के बाद राजस्थान में तूफान ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान मेवाड़ क्षेत्र में हुआ है। मेवाड़ क्षेत्र में बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालौर, सिरोही जैसे कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा बारिश राजस्थान के हिल स्टेशन माने जाने वाले सिरोही जिले के माउंट आबू में हुई है। वहां पिछले 30 घंटों में 360 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

29
Image Credit : Asianet News

हालात यह है कि माउंट आबू और आबूरोड इलाके के आसपास के क्षेत्र में 3 दिन से लाइट नहीं है और वहां नजदीक से निकलने वाली सुकली नदी में जलस्तर करीब 5 फीट तक बढ़ गया है। लाइट नहीं होने के कारण लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं , वह लोग मदद के लिए फोन भी नहीं कर पा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार शिवगंज में 315 एमएम बारिश दर्ज की है।

39
Image Credit : Asianet News

बात बाड़मेर जिले की, बाड़मेर जिले में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम से बारिश का दौर लगातार जारी है। करीब 500 गांवों में बिजली आपूर्ति 2 दिन से ठप है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। करीब 700 से ज्यादा बिजली के पोल उखड़ गए हैं। इस कारण विद्युत सप्लाई भंग है। बाड़मेर जिला प्रशासन के अनुसार चौहटन , सेड़वा, धोरीमन्ना के कुछ इलाकों में रातों-रात जलस्तर 3 फीट तक बढ़ गया है ।

49
Image Credit : Asianet News

उधर जयपुर के मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ राधेश्याम शर्मा का कहना है कि तूफान के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की जानकारी मिल रही है ऐसे में देर शाम तक यह जयपुर , दौसा , टोंक जिले में भारी बारिश कर सकता है। सिरोही जिले के आबूरोड में मूर्थ्याला गांव के नजदीक बना हुआ एक पुल बह गया है। पिछले साल ही इसकी मरम्मत की गई थी।

59
Image Credit : Asianet News

इस साल तूफान के चलते हुई बारिश में पुल क्षतिग्रस्त हो गया और पूरा पानी कॉलोनियों में घुस गया है। उधर सिरोही में ही रेलवे लाइन भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हुई है। इस कारण ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में बिपरजॉय से तबाही: 36 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश, घर-पुल सब टूट रहे, मरने लगे लोग

69
Image Credit : Asianet News

वही राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ इलाके में स्थित राम दरबार बांध में 8 इंच से ज्यादा पानी एक ही रात में आ गया है। कुछ घंटों के बारिश के बाद बांध छलक ने की तैयारी हो रही है। राजसमंद जिले से होकर गुजरने वाली गोमती नदी में पानी की आवक बेहद तेजी से बढ़ रही है। नदी अपने सामान्य स्तर से करीब 2 फीट ऊपर चल रही है। नदी के आसपास के क्षेत्र में लगातार 10 घंटे से बारिश का दौर जारी है।

79
Image Credit : Asianet News

जालौर जिले के सांचौर इलाके से होकर गुजरने वाले नर्मदा नहर का एक हिस्सा टूट गया है। इसके कारण आसपास की बस्तियों में कमर तक पानी भर गया है। सांचौर इलाके में आज सवेरे लेबर मिनिस्टर सुखराम विश्नोई ने कॉलोनियों का जायजा लिया जहां पानी भरने के कारण लोग परेशान नजर आए।

89
Image Credit : Asianet News

बात अब पाली जिले की पाली जिले में भी तूफान ने तबाही मचा रखी है। कई इलाकों में पिछले 8-10 घंटों से लगातार बारिश जारी है। पाली जिले के माताइ देवरी नदी में पानी का वेग अचानक बढ़ जाने के कारण नदी के बीच में टापू पर कुछ लोग फंसे हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है ।

99
Image Credit : Asianet News

बाड़मेर जिले के बाद जालौर जिले में भी बड़ा नुकसान हुआ है जालौर जिले के सांचौर इलाके के नजदीक नहर टूटने के कारण करीब 25000 लोगों को रात 2:00 बजे बाहर निकाला गया है और सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है । बताया जा रहा है कि घरों में करीब दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है और 2 किलोमीटर के एरिया में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। उधर जोधपुर में भारी नुकसान की सूचना है । जोधपुर में कई जगहों पर पटरियों के नीचे से रेत निकल गई है ।इस कारण ट्रेनें डाइवर्ट कर दी गई है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए
Recommended image2
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच
Recommended image3
Jodhpur Horror: एक साथ दुल्हन बनने वाली थी 2 सगी बहने, फेरों से चंद घंटे पहले दोनों ने किया सुसाइड
Recommended image4
राजस्थान का डराने वाला Video, मासूम बच्चे को पिलाया सिगरेट और शराब-WATCH
Recommended image5
Udaipur Destination Wedding: शानदार शादियों के लिए हर काेई लेक सिटी ही क्यों चुनता है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved