राजस्थान के जयपुर शहर स्थित एक नामी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने ऐसा शाकिंग कदम उठाया कि लोगों का दिल दहल गया। आज जब परिवार को पीएम के बाद बॉडी सौंपी गई तो पूरे घर में कोहराम मच गया। मैनेजर की सुसाइड की वजह हैरान करने वाली।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में आईसीआईसीआई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। वह मॉल की नवी मंजिल पर गया और वहां से उसने छलांग लगा दी। जब वह गिरा तब तेज आवाज हुई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो उनकी सांसे अटक गई। रिलेशनशिप मैनेजर का शरीर खून में सन गया था और सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर तुरंत विधायक पुरी थाना पुलिस पहुंची और लाश को एक चादर में भर के ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवान के हाथ जोड़े, काम पर आया फिर

बैंक स्टाफ से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में फॉर्चून हाइट बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच है। यहां पर 35 से 40 लोगों का स्टाफ है। इसी स्टाफ में 55 वर्षीय पुरुषोत्तम भी शामिल था, जो रिलेशनशिप मैनेजर था। कल दोपहर में वह काम पर आया था और उसके बाद काम कर रहा था। कुछ देर के बाद वह नीचे गया और नजदीक ही स्थित मंदिर में हाथ जोड़े, कुछ देर के लिए पूजा करने बैठ गया। उसके बाद वापस अपने ऑफिस पहुंचा और कुछ लोगों से मुलाकात की।

कुछ देर में आने का कहा फिर हमेशा के लिए हो गए अलविदा

उसके बाद उन्हें कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है। वह सीधा नवी मंजिल पर गया और वहां छत से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पुरुषोत्तम किसी के ऊपर नहीं गिरा नहीं तो मरने वालों की संख्या बढ़ सकती थी। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं से परेशान चल रहा था। 2 साल पहले कुछ समय के लिए परिवार ने मानसिक इलाज भी कराया था , उसके बाद वह स्वस्थ हो गया था और फिर से नौकरी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन कुछ दिनों से फिर परेशान चल रहा था।

पुलिस ने आज शव परिजनों को सौंप दिया है और आज के ही दिन मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद बैंक स्टाफ परेशान है, वहीं अपने घर के सदस्य को खोने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े- SHOCKING NEWS: 'तुम यह खाना मत खाना, तुम्हें जिंदा रहना है...' 8 साल की बेटी के सामने पिता-बड़ी बहन ने किया सुसाइड