जयपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने पहले एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और वायरल की धमकी देकर रेप करता रहा। इसके बाद पीड़िता का वीडियो बनाकर उसका भी रेप किया।

जयपुर. खबर राजधानी जयपुर से है। खबर उन महिलाओं के लिए अलर्ट है जिनके पति सवेरे काम पर निकल जाते हैं और देर शाम घर पहुंचते हैं । इस दौरान महिलाएं घर में अकेली रहती हैं । जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसके पड़ोस में रहने वाले संदीप नाम के एक व्यक्ति ने महिला का जीवन बर्बाद कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के सामने भी वो घर आता था...

हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि संदीप नाम के व्यक्ति के खिलाफ 37 वर्ष की महिला ने केस दर्ज करवाया है । पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह संदीप को जानती है क्योंकि संदीप पड़ोस में रहता है और कई बार किसी ना किसी काम से घर आता है । अक्सर पति की मौजूदगी में वह घर आता है, लेकिन कई बार किसी वस्तु की जरूरत पड़ने पर दिन के समय भी घर चला आता है ।

नहाते हुए महिला बना लिया वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले संदीप ने पीड़िता का नहाते हुए एक वीडियो बना लिया । 20 सेकेंड के इस वीडियो को इतनी सावधानी से बनाया गया कि महिला को पता ही नहीं चला। कुछ घंटों के बाद संदीप नहीं वो वीडियो पीड़िता को ही भेज दिया । वीडियो देखकर पीड़िता के होश उड़ गए। महिला ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन संदीप ने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संदीप अक्सर पीड़िता से रेप करने लगा।

मां से संबंध बनाए...फिर 13 साल की बेटी निशाने पर

लेकिन पीड़िता बदनामी के डर से अपने पति या परिवार के किसी अन्य सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दे सकी । कुछ दिन पहले संदीप पीड़िता के घर पहुंचा और वहां उसकी 13 साल की बेटी पर संदीप की नजर पड़ गई । पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने उसकी बेटी का नहाने के दौरान वीडियो बनाया और यह वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर बेटी के साथ भी उसने रेप किया । किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली, लेकिन जब बेटी गुमसुम रहने लगी तो मां ने उसे कारण पूछा ।

बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले की खिसक गई जमीन

जब बेटी ने मां को कारण बताया तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। आज मां और बेटी दोनों हरमाड़ा थाने पहुंचे और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जैसे ही संदीप को फोन कर थाने बुलाया वह फरार हो गया । पुलिस ने मां और बेटी का मेडिकल कराया है और केस दर्ज कर लिया है।