जयपुर में बेटे ने पिता की कैंची से गला रेतकर हत्या कर दी। शराब की लत से परेशान होकर बेटे ने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र के विजयबााड़ी इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। हत्या का तरीका भी बेहद खौफनाक था। आरोपी बेटे ने कैंची से गला रेतकर पिता की जान ले ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे ने इस बात से नाराज होकर पिता की हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 53 वर्षीय रमेश प्रजापत के रूप में हुई है, जो पेशे से टेलर था। आरोपी बेटा 27 वर्षीय आशीष प्रजापत एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है। बताया जा रहा है कि पिता रमेश शराब के आदी थे और नशे में आए दिन घर में विवाद करते थे। इसी बात से परेशान होकर बेटे ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। घटना मंगलवार देर रात की है। मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं।

पिता की रोज-रोज की गंदी आदत से परेशान हो चुका था बेटा

  • पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आशीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पिता की रोज-रोज की शराबखोरी और गाली-गलौच से वह मानसिक रूप से टूट चुका था। गुस्से में आकर उसने पास पड़ी कैंची उठाई और गले पर वार कर दिया।
  • फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों से भी बयान ले रही है, ताकि यह साफ हो सके कि घटना के पीछे और कौन-कौन से कारण थे।
  • यह वारदात एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर देती है कि नशे की लत कैसे परिवार को तोड़कर खून के रिश्तों को भी खत्म कर देती है।