jaipur news today accident :  पिंकसिटी जयपुर से आई एक दिल दहला देने वाली खबर ने हर किसी के रोंगटे खड़ कर दिए। कैसे जरा सी बात पर परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों  को बचाने की कोशिश की…लेकिन वह नहीं बच सके। 

जयपुर (राजस्थान). jaipur news hindi : जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में रविवार रात एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मामूली घरेलू विवाद से आहत होकर रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे समझाने पहुंचे बेटी और भाई भी हादसे का शिकार हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जगतपुरा इलाके में रेलवे क्रॉसिंग पर जाकर बैठ गया

पुलिस के मुताबिक, सुमित नामक युवक का अपने घरवालों से किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह रात करीब 10 बजे घर से निकल गया और जगतपुरा इलाके में सीबीआई फाटक के पास रेलवे लाइन पर जाकर बैठ गया। उसने एक रिश्तेदार को वीडियो कॉल कर अपनी स्थिति बताई और रेलवे ट्रैक भी दिखाया। रिश्तेदार ने जब लोकेशन पूछी तो सुमित ने कॉल काट दिया। इसके तुरंत बाद उसने यह जानकारी सुमित की बेटी निशा को दी। निशा अपने ताऊ गणेश को साथ लेकर दौड़ी-दौड़ी रेलवे ट्रैक की ओर गई।

हरिद्वार मेल दौड़ती आई और तीनों के हो गए टुकड़े-टुकड़े

करीब 11.15 बजे तीनों जगतपुरा सीबीआई फाटक के पास थे। निशा और गणेश ने सुमित को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इतने में हरिद्वार मेल आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रामनगिया और खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल भेजा गया है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद कैसे पूरे परिवार को निगल सकता है।