जालौर सिरोही लोकसभा सीट हॉट सीट में कन्वर्ड हो गई है। यहां से राजस्थान के पूर्व ​सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी मैदान में उतरे हैं। इस कारण पूर्व सीएम पत्नी सहित मैदान में नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।

जालौर. राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपनी ताल ठोक दी है। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार प्रचार में लगे हुए हैं। राजस्थान की जालौर-सिरोही सीट अब हॉट सीट बन चुकी है। क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनीता गहलोत के साथ अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे को यहां से चुनाव जिताने के लिए लगातार फील्ड में एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह ज्यादातर इसी क्षेत्र में रहकर अपने बेटे के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अब उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी प्रचार -प्रसार में नजर आ रही है। वैभव गहलोत की नामांकन सभा के दौरान वह अशोक गहलोत के साथ मंच पर भी नजर आई थी।

जनता के बीच क्या बोले पूर्व सीएम

अशोक गहलोत के साथ अब वह भी इस क्षेत्र में रहकर बेटे के लिए जनता से वोट मांग रही है। यहां तक कि खुद अशोक गहलोत ने सभा के दौरान कहा था कि 40 साल की राजनीति में पहली बार उनकी पत्नी किसी चुनावी मीटिंग में आई है। उन्होंने कहा कि हम दोनों अपने बेटे को आप लोगों को सुपुर्द कर रहे हैं। अब उसे चुनाव जीत कर भेजने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।

यह भी पढ़ें: काव्या धाकड़ ने इसलिये खेला था किडनैप का खेल, जानिये क्या थी असली चाहत

हिमांशी भी कर रही प्रचार

आपको बता दे की वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत कई बार पति के साथ प्रचार में दिखती थी। हालांकि इस बार वह फील्ड में कम नजर आ रही है। आपको बता दे कि 2019 में जोधपुर सीट से वैभव गहलोत ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: मजदूरी कर बनाई दाल बाटी, ये है आईपीएल की टॉप टीम राजस्थान रॉयल्स