Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एख शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां 28 वर्षीय इंजीनियर नवीन बांगड़वा अपनी शादी के लिए की तैयारियों में लगा हुआ था। लेकिन अचानक उसे एक ऐसा झटका लगा कि मौत हो गई। 

झुंझुनूं, राजस्थान के झुंझुनूं (Jhunjhunu) निवासी 28 वर्षीय सरकारी इंजीनियर नवीन बांगड़वा का कोलकाता में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नवीन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह दूल्हा बनने वाले थे और यूपीएससी (UPSC) जैसी बडी़ परीक्षा को पास कर चुके थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान मे सीकर में जन्म और महाराष्ट्र के नासिक में बना इंजीनियर

नवीन का जन्म 19 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सीकर में हुआ था। लेकिन उन्होंने नासिक के रंगू बाई गुनारे स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। यहीं के के.के. वाघ कॉलेज, नासिक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग Mechanical Engineering) की डिग्री हासिल की। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, नवीन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वीं रैंक हासिल की। 2020 में, उन्हें CPWD में नियुक्त किया गया और वर्तमान में वे कोलकाता में तैनात थे।

नवीन की मौत से पूरे गांव में छा गया मातम

  • नवीन के चाचा राजवीर बांगड़वा ने बताया कि नवीन एक उज्ज्वल और मेहनती व्यक्ति थे। उन्होंने अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने सहयोगियों के बीच एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मृत्यु एक बहुत बड़ी क्षति है। नवीन के परिवार में उनके माता-पिता, दो बहनें, दादा और चाचा हैं। उनके पिता, धर्मवीर चौधरी, 30 वर्षों से नासिक में एक परिवहन व्यवसाय चला रहे हैं।
  •  नवीन के दादा, ताराचंद बांगड़वा और चाचा, राजवीर बांगड़वा, अभी भी उनके पैतृक गांव बनेठीकलां में रहते हैं। नवीन के निधन की खबर से उनके गांव में मातम छा गया है। उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। रविवार को उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नवीन एक होनहार युवा थे…लेकिन नींद में ही निकल गए प्राण

  • नवीन के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 6 मार्च की रात सोते समय नवीन को साइलेंट अटैक आया था। सुबह जब उनके साथियों ने उन्हें देखा, तो वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 7 मार्च को, उनके परिवार के सदस्य नासिक से कोलकाता पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
  • नवीन एक होनहार युवा थे, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया था। उनका असामयिक निधन उनके परिवार और दोस्तों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।