झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में एक युवक की महिला के घर में घुसने पर उसके परिवार द्वारा मारपीट के कारण मौत। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें अवैध संबंधों का भी शक है।

झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक महिला के घर में घुसने पर लड़के के साथ महिला के घरवालों ने इतनी ज्यादा मारपीट कर दी कि लड़के की मौत हो गई। इतना ही नहीं महिला के घरवालों ने युवक के पिता को फोन करके लोकेशन बताई और इसके बाद उसे पटककर फरार हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के पिता को दी सूचना

पूरा मामला झुंझुनू जिले के नवलगढ़ इलाके का है। नवलगढ़ के मुकुंदगढ़ इलाके के रहने वाले तौफीक ने पुलिस से शिकायत की है कि इसके छोटे भाई जाहिद को कुछ लोग अपने साथ गाड़ी में बहला फुसलाकर ले गए। इसके बाद रात को 12 बजे पिता जमील के पास फोन आया कि अपने बेटे को यहां से आकर ले जाओ। जब पिता मौके पर पहुंचे तो वहां घायल बेटा पड़ा था। जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। सुबह इलाज के दौरान जाहिद की मौत हो गई।

महिला ने घर में घुसकर मारपीट की पुलिस से की शिकायत

वही मामले में नवलगढ़ इलाके की ही महिला ने जाहिद के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दी है। आरोप है कि महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है और बेटा फौज में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में घुसा और फिर यह हरकत की। फिलहाल नवलगढ़ पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही पुलिस

पुलिस दोनों मामलों की हकीकत जानने के लिए अब अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि मामला अवैध प्रेम संबंध का भी हो सकता है। उसके आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…

अचानक ब्लास्ट और हमेशा के लिए जुदा हो गई खूबसूरत जोड़ी...दिल दहला देने वाला मंजर

पांच बच्चों के सामने पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, जानें वारदात का सच?