राजस्थान के झुझुनूं से दिल झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की लाश होद से बरामद की गई है। दोनों को इतनी खौफनाक मौत दी गई है कि नजारा देख जांच कर रही पुलिस बोली ऐसा कैसे कर सकता है कोई।

झुझुनूं (Jhunjhunu news). राजस्थान के झुझुनूं जिले में मंगलवार के दिन पुलिस को दो लाशें मिली हैं। तीन साल की बच्ची और उसकी मां को बेहद खतरनाक तरीके से मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने उनकी लाशें पानी के होद से बरामद की है। पानी का यह होद महिला के घर में ही था, जिसमें उसकी लाश मिली है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूरजगढ़ पुलिस मा मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मायके की पानी की होद में मिली मां बेटी की लाश

मौके पर पहुंची सूरजगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित भापर गांव में रहने वाली 32 साल की मंजू और उसकी तीन साल की बेटी की लाश मंजू के पीहर में होद से मिली। उसका पति सतवीर, जेठ और जेठानी गायब हैं। जबकि पुलिस ने उसके सास ससुर को राउंडअप कर लिया है, दोनो को हिरासत में लिया गया है।

मारपीट से तंग आकर बेटी को लेकर मायके गई पत्नी

मंजू के भाई आजाद और बहन रमा ने पुलिस को बताया कि मंजू की शादी चार साल पहले हुई थी। सतवीर ट्रोला चलाने का काम करता है। आए दिन वह मंजू से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले मंजू अपनी बच्ची को लेकर ससुराल से अपने मायके आ गई थी। बाद में परिवार और रिश्तेदारों के सामने सतवीर ने दुबारा हाथ नहीं उठाने की बात की थी और फिर मंजू को अपने साथ उसके पीहर से वापस ससुराल ले आया था।

मायके से वापस लेकर आया फिर पत्नी बेटी को दी खौफनाक मौत

मंजू के भाई आजाद ने पुलिस को बताया कि बहन अक्सर फोन पर रोती थी कि सतवीर नहीं सुधरा है। वह मारपीट करता है। सोमवार को मंजू ने अपनी बहन रमा को फोन कर कहा कि आज आखिरी दिन होगा मेरा। सतवीर मारपीट कर रहा है। उसके बाद फोन बंद हो गया। रात तक आजाद अपनी बहन मंजू के यहां पहुंचा तो पाया कि होद में रस्सी टंगी है और लॉक लगा हैं। पुलिस की मदद से होद खोला गया तो वहां पर मंजू और उसकी बेटी की लाशें थीं। सतवीर और परिवार के आधे लोग फरार हैं।

मंजू के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह नशे का आदी है। उसने मंजू के जेवर, महंगे कपडे़ सब बेच दिए और अब वह मंजू की पुश्तैनी जमीन को बिकवाने का दबाव बना रहा था। यह पैसा उधारियों को चुकाने के लिए मांग रहा था।

इसे भी पढ़ें- बिहार में जल्लाद पति की हैवनियत: पत्नी-बेटी को दी दर्दनाक मौत, सिर काटकर ससुराल में जाकर फेंका