राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेद्दाह से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान (indigo plane) में एक महिला यात्री की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को जोधपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां आज सऊदी अरब से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।हालांकि यह फ्लाइट दिल्ली जानी थी लेकिन हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में 61 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में तुरंत स्टाफ ने फ्लाइट को जोधपुर में इमरजेंसी लैंड करवाया लेकिन हॉस्पिटल ले जाते ले जाते महिला ने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जम्मू कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थी महिला

जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सऊदी अरब से दिल्ली के लिए सुबह रवाना हुई थी। इस फ्लाइट में जम्मू कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली मित्र बानो भी सवार थी। जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे मैसेज आपने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग भी हो गई।

15 मिनट में महिला की मौत

फ्लाइट उतरते ही महिला को फ्लाइट से हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचते-पहुंचते करीब 15 मिनट में महिला की मौत हो गई पूर्णविराम जहां हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के पोस्टमार्टम के लिए उसके परिजनों को सूचित किया गया है। वही फ्लाइट भी करीब 2 घंटे लेट हो चुकी है। हालांकि फ्लाइट को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।