राजस्थान के जोधपुर में घूमने आई एक कोरियन यूट्यूबर लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां युवक लड़की को दौड़ाते हुए गंदी हरकतें कर रहा है।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कोरियन युवती हेल्प मी हेल्प मी कहते हुए जोधपुर की गलियों में दौड़ती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में एक आरोपी को अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार भी किया है। हालांकि वह आरोपी मंदबुद्धि है। ऐसे में उसेशांति भंग में गिरफ्तार करके छोड़ दिया गया है। लेकिन उसने जो हरकत की कोरियन युवती उससे बुरी तरह से डर गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेशी लड़की को है वीडियो बनाने का शौक

दरअसल कोरियन लड़की राजस्थान के कई जिलों में घूमकर जोधपुर पहुंची थी। ऐसे में उसने जोधपुर शहर में पचेटिया हिल पर जाने की सोची। यूट्यूबर पर होने के कारण कोरियन युवती को वीडियो बनाने का काफी शौक था। ऐसे में युवती ने जोधपुर में भी अपना एक वीडियो बनाया।

पीछे दौड़ते हुए किए गंदे इशारे

जैसे ही कोरियन युवती पचेतिया हिल पर पहुंची तो वहां एक दीपक जलाने नाम का लड़का उसका पीछा करने लगा। जिसने काफी बार उसकी तरफ गंदे इशारे भी किए। हालांकि युवती का कैमरा चालू था जैसे-जैसे युवती आगे बढ़ रही थी वह युवक भी उसके पीछे-पीछे आ रहा था। दीपक ने जैसे ही युवती के सामने पेंट खुली तो यह घटना भी उसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद कोरिअर युवती सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई।

पकड़या तो बोला-मैं तो पागल हूं

जैसे-जैसे अपना पीछा छुटाकर युवती रुकी। जिसने सोशल मीडिया पर वह वीडियो पोस्ट कर कर कहा कि इस लड़के ने मेरा पीछा किया। इस सुंदर शहर में मुझे इस घटना के बाद बहुत अजीब लग रहा है। युवती ने इस वीडियो में जोधपुर पुलिस को भी टैग कर दिया। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ भी लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मंदबुद्धि है उसे नहीं पता कि वह क्या कर रहा है।