राजस्थान के जोधपुर में जो घटना घटी उसे देख पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। एक 70 साल के पति ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद ने भी सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वह घऱ दीवार पर कोयले लिखा-जो हम दोनों को बचाएगा, उसका सत्यानाश हो जाएगा।

जोधपुर. हैरान करने वाली खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से है। जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित डांगियावास थाना इलाके के बावरला गांव में रहने वाले दीपाराम और उसकी पत्नी सुगना देवी का यह पूरा मामला है। 70 साल के दीपाराम ने अपनी पत्नी की जघन्य हत्या कर, उसके बाद खुद की भी जान दे दी। जिस घर में दोनों रहते थे उस घर की दीवार पर कोयले से लिख दिया गया कि इस घर को गौशाला के लिए दान दे देना, अगर किसी ने बेचने की कोशिश की तो उसका सत्यानाश हो जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बेबसी में पति ने ना चाहकर भी चुन लिया मौत का रास्ता

इस पूरे मामले के बारे में डांगियावास थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टल विभाग से रिटायर होने वाले दीपाराम की उम्र करीब 70 साल थी। वह पिछले कुछ समय से शरीर के एक हिस्से मैं लकवा ग्रस्त थे। उनकी पत्नी सुगना देवी जिसकी उम्र करीब 68 साल थी, वह दोनों कान से कम सुनती थी। कुछ दिन पहले उसके एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था , इस कारण उसने बेड से उठना ही बंद कर दिया था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुगना देवी तेज तेज चिल्लाती थी, क्योंकि उन्हें सुनाई नहीं देता था तो उन्हें लगता था कि तेज चिल्लाने से ही और लोगों को सुनाई देगा। इसी कारण आए दिन पति और पत्नी में जोर-जोर से झगड़ा भी होता था।

पुलिस भी दोनों की लाशों की हालत देखकर कांप गई

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मरने से कुछ समय पहले दीपाराम ने पड़ोसियों को कहा था कि थोड़ी देर बाद पुलिस बुला लेना। पड़ोसियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन एक पड़ोसी जब दीपाराम और सुगना देवी को संभालने उनके घर गया तो वहां लाशें देखकर उसका दिल दहल गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई . पुलिस ने बताया कि परिवार का कोई रिश्तेदार भी नहीं है दंपत्ति का कोई बेटा या बेटी भी नहीं है फिलहाल लाशों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और घर को लॉक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-एक सेकंड की गलती से तबाह हो गया हंसता खेलता परिवार: पिता और बेटी की मौत, एक ही चिता पर जलीं लाशें