राजस्थान के जोधपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई। घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। मां ने अपने बच्चों को गहरी नींद में सोते हुए उठाकर लेकर गई और गले से लिपटा पानी में छलांग लगा दी। सुसाइड की वजह हैरान करने वाली।

जोधपुर (jodhpur news). राजस्थान के जोधपुर शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने दो बच्चों को अपने हाथों से मौत दे दी। 5 और 7 साल के इन बच्चों को पहले तो मा ने गहरी नींद में सुलाया। उसके बाद अपने साथ ले गई। पहले एक बच्चे को फेंका और उसके बाद दूसरे बच्चे को गोद में लेकर खुद भी पानी में छलांग लगा दी। तीनों की लाशें आज पुलिस ने बरामद की है। मामला जोधपुर जिले के लूणी थाना इलाके के रोहिचा कला गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में सबके सामने बच्चों के साथ सोई मां, सुबह तीनों हुए गायब

लूणी पुलिस ने बताया कि फिलहाल मर्डर और सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली शांति देवी अपने दो बेटों भावेश और भरत के साथ बीती रात कमरे में सो रही थी। भावेश और भरत के अलावा शांति देवी के नजदीक उसकी ननद की बेटी जो 13 साल की थी वह भी सो रही थी। आज सवेरे जब ननद की बेटी जागी तो उसने कमरे में किसी को नहीं पाया।

तालाब में देखा कुछ ऐसा की निकली चीख

वह अपने भाइयों को तलाश करने के लिए घर के नजदीक निकली तो पास ही तालाब में लाशें दिखाई दी । वह चीखती हुई घर दौड़ी और परिवार के लोगों को इस बारे में बताया । इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर गोताखोर बुलाए और उनकी मदद से तीनों लाशें बाहर निकाली गई । फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ।

घर में थी खुशहाली फिर भी किया शॉकिंग काम

परिवार से पूछताछ में पता चला कि शांति देवी का किसी तरह का कोई विवाद घर में नहीं था। पीहर पक्ष में भी उसकी किसी से बातचीत नहीं हुई थी। 30 साल की शांति देवी डायबिटीज की मरीज थी और दिन में 2 बार उसे इंसुलिन देना होता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया और साथ में अपने दोनों बच्चों की जान भी ले ली। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े- गाजियाबाद: प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड