राजस्थान के करौली शहर से बेहद सी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां अपनी मैरिज की खुशियों के डूबी लड़की अपनी शादी का जोड़ा लेने गई थी उसे क्या पता था कि किस्मत ने उसे ऐसी बदनसीबी दी है कि सगाई के चार दिन बाद ही उसके मंगेतर की एक्सीडेंट में जान चली गई।

करौली (karauli). राजस्थान के करौली जिले में रहने वाले 24 साल के संदीप की शादी जल्द ही होने वाली थी। चार दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। दूल्हन का परिवार और दूल्हे का परिवार दोनो शादी की खरीदारी में व्यस्त थे। तभी पता चला कि अब शादी नहीं हो सकती। दरअसल सगाई के चार दिन के बाद करौली में रहने वाली संदीप की हादसे में मौत हो गई। दोनो परिवारों को इस बारे में जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। पूरे मौहल्ले में संदीप की मां और परिवार की चीत्कारें गूंज रही थी। हादसा बुधवार शाम को हुआ। वहीं कल देर शाम मंगेतर को पूरे मामले की जानकारी मिली। इससे वह सदमें है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक रिपेयर कराने गैरेज जा रहा था युवक

करौली जिले की कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदीप माली नाम का 24 वर्षीय युवक अपनी बाइक की सर्विस कराने के बाद बाइक को लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान नेशनल हाइवे पर राजकीय महाविद्यालय के सामने संदीप की बाइक बेकाबू होकर डिवाईडर से जा टकराई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

शादी की शॉपिंग कर रहे लड़की वाले, खबर सुन सदमें में आई मंगेतर

कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदीप रंग, पेंट और पुट्टी का काम करता था। उसकी चार से पांच दिन पहले ही सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी। गुरुवार को पुलिस ने मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया। उधर संदीप के बारे में उसकी होने वाली दुल्हन को पता चला तो उसे शॉक लगा। परिवार से पता चला कि जिस समय होने वाले समधी को सूचना दी गई उस समय परिवार के लोग शादी की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। संदीप के दो भाई और तीन बहन हैं। उसके पिता निजी वाहन चलाते हैं।