राजस्थान के करौली जिले से दरिंदगी की हद पार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दरिंदों ने एक महिला का अपहरण करके उसका पूरी रात गैंगरेप किया। महिला के साथ हैवानों ने इतनी बर्बरता की उसकी मौत हो गई।

करौली (राजस्थान). करौली जिले के नजदीक गंगापुर सिटी इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दरिंदगी की इंतेहा हुई है। उसके साथ इतनी हैवानियत हुई कि उसकी मौत हो गई। पति ने अब हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए जांच कराई है। हत्या और गैंगरेप के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। मामला वजीरपुर थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति काम पर गया और महिला का हो गया अपहरण

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली तीस साल की महिला का अपहरण हो गया। उसका पति काम पर गया था। परिवार खानाबदोश है। पति और पत्नी दोनो कबाड़ जमा करने का काम करते थे। बुधवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण पति अकेला ही काम पर चला गया था। उसके बाद जब रात के समय लौट रहा था तो किसी ने उसे कहा कि तेरी पत्नी को गांव में रहने वाले जवान सिंह और शेरू ले गए।

जंगल में बुरी हालत में मिली महिला की लाश

पति आनन-फानन में दौड़ते हुए घर गया तो सारे दरबाजे खुले पड़े थे। उसके बाद पत्नी को तलाश करने लगा। अगले दिन पास ही जंगल से पुलिस को एक शव बरामद हुआ। शव उसकी पत्नी का था। वह अर्ध नग्न हालात में थी और हालात ऐसे लग रहे थे कि उसके साथ बुरी तरह से सैक्स किया गया है। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। पति का आरोप है कि शराब पिलाकर पूरी रात रेप किया और उसके बाद पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के केस फाइल किया है।

यह भी पढ़ें-कातिल बीवी: जान मोहम्मद को शाहजहां ने मार डाला, करने लगी थी बेइंतहा मोहब्बत