राजस्थान के कोटा जंक्शन के समीप शुक्रवार रात को जोधपुर भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके कारण अफरा तफरी मच गई थी। यात्री अपनी जान बचाने के लिए तुरंत कोच से बाहर निकले।

कोटा. कोटा जंक्शन के समीप जोधपुर भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतरने के कारण हड़कंप मच गया। ये तो अच्छा हुआ कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। जानकारी मिलते ही मौके पर रेल विभाग की टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पटरी पर शनिवार को भी मरम्मत का कार्य चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोधपुर भोपाल पैसेंजर ट्रेन कोटा से निकलते समय हादसा हो गया। अचानक ट्रेन को दो डब्बे पटरी से उतर गए। ये तो अच्छा हुआ कि स्थिति पर तुरंत कंट्रोल कर लिया गया। जिसके कारण हादसा भी बड़ा नहीं हुआ। अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी। पटरी से डब्बे उतरते ही कोच में अफरा तफरी मच गई थी लोग दहशत में आ गए थे, ऐसे में जैसे ही कोच रूके वे नीचे उतर आए।

रेलवे ने इस हादसे के तुरंत बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए थे। ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आपको बतादें कि कोटा एजुकेशन का हब होने के कारण यहां हर दिन लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स सहित अन्य लोग आते हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें भी फुल रहती है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वे 744-2467171, 0744-2467172, 9001017097, 9414018692, 9887143093 इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बताकर उसका निदान प्राप्त कर सकें।