हैरान करने वाला मामला राजस्थान के कोटा शहर से सामने आया है। लड़की का पीछा करने वाले युवक को सबक सिखाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बुरी तरह से पिटाई के बाद लड़की के घर वालों ने युवक के चेहरे पर कालिख पोत दी। अब दोनों ने दर्ज कराया केस।

कोटा (kota news). राजस्थान के कोटा जिले में एक वीडयो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक के मुंह पर कालिख भी पोती है। दरअसल यह वीडियो कोटा के कैथून इलाके का ही है जहां एक युवक द्वारा लड़कियां छेड़ने पर लड़कियों ने युवक का यह हाल किया। इतना ही नहीं इन लड़कियों ने उस युवक को जूतों की माला भी पहनाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक वीक पहले का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

घटना करीब 1 सप्ताह पुरानी है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (viral video) हो रहा है। पुलिस के मुताबिक गोलू नाम का 19 साल का लड़का जो कि ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। उसने 19 साल की एक मेडिकल स्टूडेंट को छेड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं युवक लंबे समय से उसके पीछे पड़ा था। कभी मोबाइल पर मैसेज करता तो कभी उस पर गंदे गंदे कमेंट करता। इन सब से युवती परेशान हो गई जिसने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी।

लड़की के पीछे पीछे आया गांव, हो गई खतरनाक खातिरदारी

हाल ही में जब युवती अपने गांव आई तो गोलू को इस बात की खबर लग गई तो वह भी उसके गांव पहुंच गया। लेकिन वहां युवती और उसके परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। और इसके बाद पहले तो युवक गोलू के बाल काटे और फिर उसके मुंह पर कालिख पोत कर उसे एक जूतों की माला पहनाई और फिर घर की महिलाओं और अन्य युवतियों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे बाद में पुलिस लेकर गई और इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पर पहले भी दो मामले इसी तरह के दर्ज हैं। फिलहाल युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह दनादन बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़े- देखें माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के मोबाइल से मिला हैरान करने वाला Video, कपड़े उतारकर की युवक की पिटाई