MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • हाथों में कंगन की जगह प्लास्टर, गले में मंगलसूत्र की जगह नैक बैंड...हैरान करने वाली है इस दुल्हन की कहानी

हाथों में कंगन की जगह प्लास्टर, गले में मंगलसूत्र की जगह नैक बैंड...हैरान करने वाली है इस दुल्हन की कहानी

राजस्थान के कोटा में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। अस्पताल में भर्ती दुल्हन से शादी करने के लिए दूल्हा बारात लेकर पहुंचा और हॉस्पिटल में 7 फेरे लिए। दूल्हे की मार्मिक लव स्टोरी जान आपकी भी आखें भी नम हो जाएंगी…. 

2 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Feb 13 2023, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : google

कोटा. वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कल प्यार के इजहार का दिन यानि वैलेंटाइन डे है। लेकिन कोटा में रहने वाले एक कपल ने सच्चे प्यार का परिचय दिया है। दूल्हे की लव स्टोरी इतनी मार्मिक है कि आपकी आखें भी नम हो जाएंगी। कोटा में एक शादी हुई और वह भी अस्पताल में। शादी में चंद बाराती और घराती के अलावा अस्पताल स्टाफ मेहमान था। अस्पताल  के ही कॉटेज वार्ड को मंडप बनाया गया और वहीं पर शादी की तमाम रस्में पूरी की गई। 

25
Image Credit : google

दरअसल, कोटा के रामगंजमंडी इलाके में भावपुरा क्ष्ज्ञेत्र में रहने वाले पंकल की शादी रविवार को होनी थी। रावतभाटा निवासी मधु राठौर उनकी दुल्हन बनने वाली थी। शनिवार को पंकज की बिंदोरी निकाली गई। रविवार को शादी होना तय था, दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत तैयारियों में लगे हुए थे। दुल्हन मधु भी दुल्हन बनने के लिए रोमांचित थीं।

35
Image Credit : google

 घर पर रविवार सवेरे अचानक सीढ़ियों से उतरने के दौरान दुल्हन मधु सीढ़ियों से गिर गई। उसके दोनो हाथ टूट गए, पैंर में गंभीर चोटें आई। सिर और गर्दन पर भी अंदरूनी चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने दोनो हाथों में प्लास्टर बांधा। गले में नैक बैंड बांध दिया। दुल्हन को हिलने तक से मना कर दिया गया। 

45
Image Credit : google

दुल्हन की हाल के बारे में जब दूल्हे के पिता को जब इसका पता चला तो वे अस्पताल में ही शादी कराने की कहने लगे। दुल्हने के पिता ने भी हांमी भर दी तो अस्पताल के कोटेज वार्ड को ही मंडप बनाया गया। वहीं पर शादी की रस्में हुई। 

55
Image Credit : google

अभी दुल्हन चलने फिरने की हालात में नहीं है। डॉक्टर का कहना है कि शादी के बाद भी अभी कुछ दिन मधु को अस्पताल में ही रहना होगा। उधर शादी करने के बाद दूल्हा अपने घर गया, कपडे बदले और वापस अपनी दुल्हन की देखभाल में जुट गया।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved