राजस्थान के कोटा में 7 बदमाशों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो कुछ बदमाश पुलिस से बचने दीवार कूदे। जिससे उनकी हालत खराब हो गई है।

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 40 साल की महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए गई तो आरोपी पुलिस के डर से दीवार कूदने लगे। जिससे वह चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि गैंगरेप से पहले बदमाशों ने एक साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद काम से घर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर सभी ने बारी बारी से रेप किया। इस बाद की जानकारी मिलने पर ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मजदूरी कर घर चलाती थी महिला

पुलिस के अनुसार पीड़िता कोटा में ही रहकर निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करती है। जो अपने ठेकेदार के यहां से पेमेंट लेकर अपने घर जा रही थी। जहां उसके तीनों बच्चे उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसे आठ लोगों ने रोक लिया और इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। जब इस बात का पता ठेकेदार को पता लगा तो ठेकेदार वहां पहुंचा।

ये हैं आरोपी

जहां पीड़िता ने बताया कि उसके साथ लूटपाट और मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामले में कमलेश महानंद, शाकिर हुसैन, विष्णु गौतम, गजेंद्र सिंह, आरिफ कालिया, राजेश्वर बबलू और अभिजीत को गिरफ्तार किया है। इनमें कमलेश और शाकिर दोनों रेलवे कॉलोनी थाने के हिस्ट्रीशीटर है।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत बीवी की रील पर आए ऐसे कमेंट्स, पढ़कर पति ने कर लिया सुसाइड

नशे में धुत होकर किया गैंगरेप

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि घटना के पहले सभी आरोपियों ने साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर गई तो आरोपी पुलिस को देख डरकर वहां से भागने लगे। इस दौरान गिरने से कई आरोपी चोटिल भी हो गए।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ रही काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर