kota shocking news : कोटा में नीट की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत। जैसे ही उसने चाय का घूंट अंदर लिया और उसके प्राण निकल गए।

कोटा (राजस्थान). कोटा शहर एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार फिर एक छात्र की जान चली गई। हांलाकि उसने सुसाइड नहीं किया। आज सवेरे वह लाईब्रेरी से बाहर आकर चाय पीने सड़क किनारे थड़ी पर आया था। कुछ देर बाद उसके हाथ से चाय का गिलास नीचे गिर गया और वह कुर्सी पर बैठा-बैठा वहीं लुढ़क गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला कुन्हाड़ी थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के पाली शहर का रहने वाला था छात्र

पुलिस ने बताया कि 21 साल का तेजकरण गुर्जर राजस्थान के ही पाली शहर का रहने वाला था और कोटा में नीट यूजी की तैयारी कर रहा था। जल्द ही उसका एंट्रेस एग्जाम होने वाला था और वह कुन्हाड़ी इलाके में ही किराये के कमरे में रह रहा था। कोचिंग के अलावा वह लाईब्रेरी जाकर भी सेल्फ स्टडी करता था।

चाय का घूंट अंदर लेते ही आ गया हार्ट अटैक

पुलिस ने बताया कि वह आज सवेरे थोड़ी पढ़ाई करने के बाद लाईब्रेरी से बाहर आया था और चाय पी रहा था। प्रांरभिक जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की जानकारी मिल रही है। शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने कहा कि परिवार का इंतजार किया जा रहा है। उधर अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। इस घटना से फिर से कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने वाले घटनाक्रमों को हवा दे दी है।