कोटपूतली में एक युवती ने अपनी मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को हाइवे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर. राजधानी जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली जिले में रहने वाली कोमल नाम की एक युवती ने इतना कठोर कृत्य किया है कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। कोमल ने अपनी मां रेखा और मां के प्रेमी राजकुमार के साथ मिलकर अपने प्रेमी राहुल को मौत की नींद सुला दिया। राहुल की हत्या कर लाश को सड़क किनारे हाइवे पर फेंक दिया था। 17 जनवरी के इस हत्याकांड का पुलिस ने कल रात खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल और कोमल के बीच तीन साल से सबंध थे

बहरोड पुलिस ने बताया कि राहुल और कोमल के बीच तीन साल से सबंध थे। राहुल हरियाणा का रहने वाला था और कोमल के साथ बहरोड में रह रहा था। कोमल के पास ही एक मकान में उसकी मां रेखा और रेखा का प्रेमी राजकुमार किराये पर रह रहा था। राहुल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल से आखिरी बार बात कुछ दिन पहले हुई थी। तब पता चला था कि वह किसी कोमल के साथ रहा है।

मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

पुलिस ने कोमल को तलाश किया और फिर जांच शुरू की। कोमल की मां रेखा और प्रेमी राजकुमार को भी पकड़ा। जांच में सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से कोमल अपने नए प्रेमी के साथ अपनी मां के घर में रह रही थी। कोमल ने राहुल से दूरी बना ली थी। इसी की शिकायत करने के लिए राहुल 16 जनवरी को रेखा के पास गया था। वहां पहले ही कोमल मौजूद थी। कोमल ने अपनी मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी और लाश को फेंक दिया। अब पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़ें-न नेता न VIP: फिर कौन था ये दूल्हा, जिसकी सुरक्षा में चारों तरफ खड़े पुलिसवाले