तमाम मीडिया एजेंसीज के एग्जिट पोल एनडीए को स्पष्ठ बहुमत दे रहे हैं। देश भर से चुनाव लड़ रहे कई केंद्रीय मंत्रियों की सींटे निकल रहीं हैं, लेकिन उनमें से कुछ की सीटें फंसती नजर आ रही है।

Lok Sabha Election Exit Polls of Rajasthan: तमाम मीडिया एजेंसीज के एग्जिट पोल NDA को स्पष्ठ बहुमत दे रहे हैं। देश भर से चुनाव लड़ रहे कई केंद्रीय मंत्रियों की सींटे निकल रहीं हैं, लेकिन उनमें से कुछ की सीटें फंसती नजर आ रही है। इन सबके बीच अगर बात करें राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों की तो एग्जिट पोल भाजपा को 17 से लेकर 23 सीटें तक दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस को दो से सात तक सीटें मिल रही हैं। लेकिन इस सबके बीच हम जानने की कोशिश करेंगे की सट्टा बाजार में तीन केंद्रीय मंत्रियों की क्या हालात हैं? किसकी सीट को फंसा हुआ बता रहा है? और किसे क्लीयर मान रहा है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल राजस्थान से तीन केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, जोधपुर सीट से चुनाव लड़ रहे है। उनकी जीत का दावा बाजार भी कर रहा है। हालात भी उनकी जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं और साथ ही एग्जिट पोल भी उन्हीं के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं अर्जुन मेघवाल। मेघवाल बीकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत उनके पक्ष में बताई जा रही है। जीत भी बड़े अंतर से बताई जा रही है। सट्टा बाजार में दोनो के भाव बेहद ही कम हैं। तीसरे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी हैं जो जैसलमेर - बाड़मेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने निर्दलीय रविन्द्र भाटी हैं। भाटी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है, इस सीट पर। कैलाश चौधरी को सबसे ज्यादा भाव मिल रहे हैं।

कैसा होता है सट्टा बाजार का गणित?

सट्टा बाजार की गणित की बात करें तो बाजार में जिसके भाव कम होते हैं उसकी जीत की गुंजाइश बेहद ज्यादा होती है। जबकि जिसके भाव ज्यादा दिखाई जाते हैं उनकी जीत की गुंजाइश काफी कम होती है। तीनों केंद्रीय मंत्रियों में से कैलाश चौधरी के भाव सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मजदूर बाप की बेटी ने रचा इतिहास, 10वीं में हासिल किए 97 फीसदी मार्क्स, डॉक्टर बनने का सपना, पढ़ें हौसले वाली खबर