प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने शादी की बात कही तो प्रेमी ने नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का नंबर ब्लॉक कर दिया। इस बात को लेकर प्रेमिका इतनी ज्यादा परेशान हुई कि उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह आग उसने अपने ही बॉयफ्रेंड के ऑफिस के बाहर लगाई। अब युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल की लड़की ने लगाई आग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की लड़की ने खुद को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो अपने स्तर पर आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में युवती ने पूरा कारण बताया।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कर दिया नंबर ब्लॉक

पुलिस को दिए बयानों में लड़की ने कहा कि उसका हनुमानगढ़ टाउन में प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले एक लड़के के साथ उसका लंबे समय से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच को बार फिजिकल रिलेशन भी बने। लेकिन जब लड़की ने शादी करने को कहा तो लड़के ने मना कर दिया और लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। लड़की का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे कई बार शादी का नाम लेने पर धमकियां भी देने लग गया था। लेकिन अंत में उसने साफ मना कर दिया।

सुसाइड की कोशिश

लड़की कोई है बात बर्दाश्त नहीं हुई ऐसे में उसने अपने बॉयफ्रेंड के अस्पताल के सामने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की ने जो बयान दिए हैं उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।