जयपुर में एक युवक ने जहर खाकर अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि कुछ देर में गिफ्ट मिल जाएगा। युवक ने पत्नी के जन्मदिन के दिन ही जान दे दी।

जयपुर। राजधानी जयपुर से बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पत्नी के जन्मदिन पर पति ने ऐसा 'तोहफा' दिया कि पूरे परिवार में भूचाल आ गया। दरअसल पति ने बर्थडे के दिन अपनी मौत का तोहफा पत्नी को दिया। युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने पत्नी को फोन कर कहा कि कुछ ही देर में तुम्हारे जन्मदिन का तोहफा तुम्हें मिल जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहर खाकर पत्नी को फोन कर कही ये बात
राजधानी जयपुर में लव मैरिज के बाद से पति और पत्नी में मामूली बातों को लेकर काफी तनाव रहता था। ऐसे में पति ने पत्नी के जन्मदिन से पहले ही उसने कहा था कि इस बार तुम्हें ऐसा तोहफा दूंगा कि पूरा परिवार याद रखेगा। आखिरकार जिस दिन पत्नी का जन्मदिन था, पति ने उसी दिन जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले पत्नी को फोन भी किया और कहा कि बस कुछ देर में तोहफा मिलने वाला है। मामले में अब करधनी थाना पुलिस ने पत्नी और उसके परिवार को पति की मौत का जिम्मेदार मानते हुए केस दर्ज जांच शुरू की है। 

पढ़ें ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

कॉलेज में मुलाकात के बाद की थी लव मैरिज
मूलरूप से यूपी निवासी योगेश के पिता ने महेन्द्र पाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी करीब चार साल पहले निशा शर्मा से हुई थी। दोनों ही परिवार मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं और काफी समय से जयपुर में रह रहे हैं। योगेश और निशा की मुलाकात कॉलेज मेें हुई थी और दोनों लव मैरिज कर सैटल हो गए थे। महेन्द्र पाल ने पुलिस को बताया कि हम बेटे की शादी को तैयार नहीं थे, लेकिन उसने लव मैरिज कर ली थी। बहू ने परिवार संभाल लिया और सब कुछ सही हो गया।

युवक को ससुराल वाले देते थे धमकी
फिर दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों में जिद बहस होने लगी। महेन्द्र पाल ने पुलिस को बताया कि बेटा परेशान रहने लगा। बहू निशा और उसके परिवार की दखल घर में बढ़ने लगी। आए दिन बेटे को धमकी के साथ टॉर्चर किया जाने लगा। उसके परिवार के लोग कहते थे कि निशा, योगेश को छोड़ देगी, 15 लाख रुपए दे दो। इस बीच उनका एक बेटा भी हुआ तो परिवार को लगा अब सब सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

स्कूल से लौटकर खा लिया जहर
पांच सितंबर को योगेश स्कूल से घर लौटा। वह शिक्षक था। पांच सितंबर को बहू निशा का जन्मदिन था। उससे एक सप्ताह पहले ही वह अपने बेटे को लेकर पीहर चली गई थी। उस दिन योगेश स्कूल से लौटा और घर लौटते ही उसने पत्नी को फोन कर जहर खा लिया। उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जान चली गई। 

युवक के पिता ने दर्ज कराया केस
योगेश के पिता महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि बेटे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार और अन्य रीत रिवाज पूरा करने के लिए पूरा परिवार यूपी चला गया था। अब वहां से लौटने के बाद पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने निशा, उसकी बहन, उसके दो भाई और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।