राजस्थान के कोटा में बंद कमरे में एक युवक की लाश मिली है। युवक कुछ दिन से एक महिला और उसके दो बच्चों के साथ लिव इन में रह रहा था। महिला हत्या की घटना के बाद से फरार है और घर का सामान भी गायब है। 

कोटा। कोटा के नांता थाना इलाके में आज सवेरे बंद कमरे में एक युवक की लाश मिली है। युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला है जो काफी समय से कोटा में रह रहा था। चार-पांच दिन से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों की कंप्लेन पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एमपी का रहने वाला था युवक
कोटा में दो दिन पहले एमपी निवासी नरेश की लाश मिली थी। लाश चार से पांच दिन पुरानी थी। दुर्गंध आने के कारण सूचना पर पुलिस पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि बंद कमरे में लाश है। उसके बाद पुलिस ने लाश को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ रह रहा था गर्लफ्रेंड संग
परिवार से बातचीत के आधार पर पुलिस ने बताया कि नरेश कुछ समय पहले ही एमपी से कोटा आ गया था। नांता इलाके में जहां उसका शव मिला था। उस किराये के कमरे में वह 15 दिन पहले ही आया था। उसके साथ एक महिला और उसके दो बच्चे भी थे। लोगों को बताया गया कि वे पति पत्नी थे। नरेश के परिवार ने बताया कि वह लिव इन में रह रहा था। उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। उसके भी दो बच्चे हैं।

पढ़ें युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- बार-बार प्रेमी संग घर से भाग जाती थी, कितना समझाऊं...इसलिए मार दिया

पत्थर से सिर पर किए गए थे कई वार
अब जिस महिला के साथ वह रहा था उसके साथ रहने के लिए उसने अपने परिवार तक को छोड़ दिया था। उसी महिला ने नरेश की हत्या कर दी और घर से सारा सामान लेकर फरार हो गई। पता चला कि उसके दो बच्चे उस दिन उसके साथ नहीं थे जिस दिन उसे आखिरी बार नरेश के साथ देखा गया था। अब उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नरेश की लाश सिर्फ हाफ पैंट और बनियान में थी। उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए गए थे। खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।