राजस्थान में एक बार फिर एक नाबालिक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है । एक बार नहीं कई बार उसके साथ दरिंदगी की गई, परेशान होकर उसने जहर खा लिया और अस्पताल में उसकी जान चली गई ।

चित्तौड़गढ़. राजस्थान में एक बार फिर एक नाबालिक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है । एक बार नहीं कई बार उसके साथ दरिंदगी की गई, परेशान होकर उसने जहर खा लिया और अस्पताल में उसकी जान चली गई । वह 13 साल की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।‌ उसके पिता ने अब पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है ।‌बेटी की मौत के 5 दिन के बाद जब पिता ने उसका मोबाइल चेक किया तो उन्हें पता चला की बेटी ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की इस घटना की जांच पड़ताल बेगू थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची के पिता ने दर्ज कराया मामला

बेगू थाना पुलिस ने इस मामले में अक्षय, भेरूलाल , मुरली, सुनील समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बेगू थाना पुलिस ने बताया कि 5 दिन पहले सातवीं कक्षा की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया था। उसने घर में जहर खाया था और अस्पताल में उसकी जान चली गई थी। वह किसी तरह का कोई बयान नहीं दे सकी थी। बच्ची के पिता ने अब मोबाइल फोन लाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

एक बार नहीं, मासूम का कई बार गैंगरेप किया

मोबाइल फोन में इन आरोपियों के नाम है। पिता का कहना है कि आरोपियों ने बेटी के साथ एक बार नहीं कई बार गैंगरेप किया । उसका वीडियो बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दरिंदगी की । 2 जनवरी को भी रात 8:00 बजे बेटी के पास मैसेज आया, मैसेज करने वाला भेरुलाल गुर्जर था।‌ उसने लिखा अक्षय तुझे लेने आ रहा है चुपचाप उसके साथ बाइक पर बैठकर आ जाना....। बेटी कब चली गई पता नहीं चला । बाद में कुछ देर बाद लौटी और अपने कमरे में चली गई।‌ उसके बाद 3 जनवरी को भी उसके पास मैसेज आया । मैसेज देख कर रात को वह चली गई फिर अपने कमरे में आकर सो गई। सवेरे जब जागी तो वह उल्टियां कर रही थी।

मोबाइल फोन से मिले आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस को मोबाइल फोन में कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं , जो सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के ही है । फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह सभी लोग आसपास के गांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हंगामा मचा हुआ है। पिछले शनिवार को ही सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है । आरोपी की तलाश की जा रही है।