फिल्म सिटी मुंबई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस शूटआउट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मुंबई. एक समय मायानगरी मुंबई देश में सबसे सेफ सिटी मानी जाती थी। लेकिन अब इस फिल्मसिटी में अपराध तेजी से इस कदर बढ़ रहे हैं कि सरेआम किसी भी हत्या कर दी जा रही है। अभी ताजा मामला सामने आया है, जहां मुंबई में कुछ बदमाशों ने एक महिला की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह फुटेज अब सामने आया है तो पुलिस ने केस की जांच पड़ताल शुरू की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्मी स्टाइल में महिला को पास से किया शूट

दरअसल, यह मर्डर की घटना 29 अप्रैल यानि शनिवार शाम की बताई जाती है। जहां मुंबई के मानखुर्द इलाके मेंएक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि महिला को पास से शूट किया था। जिससे खून बहन जाने के कारण स्पॉट पर ही उसने दम तोड़ दिया। उधर खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी है। हत्या करने वाले सभी आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है।

महिला के परिवार ने पुलिस के बारे में किया खुलासा

मुंबई पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। मृतक महिला का नाम फरजाना बताया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर क्राइम के बार में पता करने के बाद अब अपराधी को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने उसका स्कैच बनाकर इलाके में जारी करने वाली है। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हत्या का यह मामला आपसी विवाद के चलते हुआ है। परिजिनों ने बताया कि पहले भी हमने पुलिस से आरोपी के बारे में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने इसे सीरियस नहीं लिया, जिसके चलते आज यह हो गया।

महिला जान बचाने के लिए भागती रही...आरोपी ने चला दी गोली

पुलिस का कहना है कि यह मामला दो परिवारों के बीच का है। दोनों की परिवार के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा थ। बस इसी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला जान बचाने के लिए दौड़ रही है और आरोपी उसे मारने के लिए पीछे भाग रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।