राजस्थान के नागौर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक एक्सीडेंट में पति की मौत हो गई, पत्नी यह सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी और उसने भी सुसाइड कर लिया। दुखद है कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले थे।

अजमेर. राजस्थान के नागौर जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद युवक की पत्नी को इतना बुरा सदमा लगा कि वह उस दुख से बाहर ही नहीं निकल पाई। जब पति की मौत हो गई तो महिला ने सोचा कि क्यों न वह भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिर क्या था महिला ने हंसते-हंसते पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे

मामला नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के ग्रामीण इलाके का है। यहां एक सड़क हादसे में मुकुनाराम नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी पूजा ने आत्महत्या की। दोनों पिछले करीब 10 साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि इस हादसे में युवक की मौत हुई उस दौरान प्रतिनिधि साथ में थी लेकिन वह बच गई।

पति की आखिरी सांस तक थी साथ....दो दिन बाद ले लिया बड़ा फैसला

दरअसल मुकुनाराम अपनी पत्नी को लेकर बाइक पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय गायक कलाकार की गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में युवक की पत्नी पूजा साइड में जा गिरी जिससे कि वह बच गई इसके बाद 2 दिन तो वह सदमे में डूबी रही। उसके बाद उसने हंसते हुए पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जल्द ही दोनों बनने वाले थे माता-पिता

परिवार जनों का कहना है कि दोनों पति पत्नी काफी खुशमिजाज थे। जल्द ही पूजा के डिलीवरी भी होने वाली थी। शादी को भले ही सवा साल का समय ही क्यों ना हुआ हो लेकिन दोनों कई बार घूमने भी जाकर आए। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी के परिवारों में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- कमजोर दिल वाले ना देखें यह तस्वीर: पलभर में पूरे परिवार की बिछ गई लाशें...मंजर देख पुलिसवालों का भी कांप गया कलेजा