डीग जिले में भाई दूज के दिन भाई द्वारा बहनों पर जानलेवा हमला। एक बहन को छत से फेंका, दूसरी का गला काटा, मामी गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जानें क्या है पूरा मामला।

डीग। राजस्थान के डीग जिले में भाई दूज के त्यौहार के दिन एक दर्दनाक घटना घटी। एक युवक ने अपनी मामी और उनकी बच्चियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना शनिवार उस समय की है, जब वह अपनी ममेरी बहनों से मिलने के लिए आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममेरे भाई पर हमला करना चाहता था आरोपी युवक

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को डीग के कुम्हेर थाना क्षेत्र में घटी। आरोपी युवक धर्मवीर अपने ममेरे भाई अभिषेक पर हमला करना चाहता था, लेकिन अभिषेक की बहनें और मां बीच में आ गईं। जिससे उसने उन्हीं पर हमला कर दिया।

बैग में मिठाई के डिब्बों के साथ चाकू लेकर पहुंचा था धर्मवीर

घायल महिला पूनम ने बताया कि उनके पति की मौत पहले ही हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार को उनका भांजा धर्मवीर भाई दूज के त्यौहार के लिए घर आया था। उसने अपने बैग में मिठाई के डिब्बे और कपड़े के साथ एक धारदार चाकू भी छुपाया था।

एक बहन को दूसरी मंजिल से फेंक दिया नीचे, दूसरी को मारा चाकू

धर्मवीर ने अपनी मामी से बेटे अभिषेक के बारे में पूछताछ की तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान धर्मवीर ने अभिषेक पर हमला करने के लिए चाकू निकाल लिया। लेकिन उसे रोकने के लिए अभिषेक की बहनें पूजा और रूबी बीच में आ गईं। उनमें से एक को धर्मवीर ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और दूसरी के गले पर चाकू मार दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मामी पूनम के भी सिर में गंभीर चोट आई है। फिर आरोपी धर्मवीर वहां से फरार हो गया। घायलों को पहले कुम्हेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। देर रात एक बहन को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें…

रफ्तार बनी काल: भाईदूज पर पल भर में जिंदा इंसान से लाश बन गए भाई-बहन, जानें कैसे

गिफ्ट का इंतजार करता रहा परिवार, दिवाली पर कफन में लिपटे पहुंचे 2 दोस्त