राजस्थान में कोल इंडिया ने आरयूवीएनएल के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। जिसके तहत वह राज्य के बीकानेर में 1190 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह RVUNL द्वारा डेवलेप किए गए 2 हजार मेगावाट प्रोजेक्ट में अपना योगदान देना चाहती है।
राजस्थान के अजमेर जिले में एक दुखद अंत सामने आया है। जहां 2 दिन पहले घर से निकले प्रेमी युगल ने जीवनलीला समाप्त की। दोनों के शव गुरुवार 13 अक्टूंबर को कुएं में तैरते हुए मिले। जानकारी में पता चला है कि नानी के घर पर रहता था युवक। दोनो के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर बिजनेस वुमन तक आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। ये त्यौहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इसी बीच जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार करवाचौथ के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां व्रत की कथा सुनने जा रही महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जांच के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
राजस्थान के सीकर जिले में अपने ही शिक्षक और उसके साथी से दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग को न्याय मिला पर वो भी अभी अधूरा है। क्योंकि साथी को गुरूवार के दिन6 साल की सजा सुनाई वहीं आरोपी व्याख्याता अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
राजस्थान के जयपुर में दिवाली से पहले फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने नकली सामान की खेप बरामद की है। 1000 किलो नकली मिर्च पाउडर, नामी ब्रांड का तेल और नकली बादाम की खेप बरामद की है। त्योहारों को लेकर फूड डिपार्टमेंट सक्रीय हो गया है।
करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस निर्जला व्रत को करती हैं। लेकिन राजस्थान के कई शहरों में किन्नर भी इस त्योंहार को मनाते हैं और रात को विशेष साधना भी करते हैं।
राजस्थान के कोटा जिले की रहने वाली 16 वर्षीय डिंपल ने एक ऐसी मशीन बनाई है जो जिम करने के दौरान बिजली भी जनरेट करेगी। उसको इसके लिए अवार्ड भी मिला है। इस उपलब्धि पर आटो रिक्शा चालक पिता काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
पति को लंबी उम्र ही दे दी राजस्थान की इस महिला ने। करवाचौथ पर जहां पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। वहीं राज्य की भगवती ने अपनी एक किडनी देकर सावित्री बन अपना सुहाग बचाया। इस पति पत्नी के खास त्यौहार पर जानिए साहस और समर्पण की कहानी को।
राजस्थान के धौलपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची को पड़ोसी को सौंपकर सत्संग सुनने के लिए गई थी। लेकिन पड़ोसी ने मासूम के साथ रेप कर दिया। मासूम चीखी तो जान से मारने की धमकी देने लगा।