राजस्थान से एक और खबर सामने आई है, जहां पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक लड़की अपनी इंडियन बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची है। हालांकि, इस मामले पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

चूरू। सीमा हैदर के बाद अब एक और पाकिस्तानी लड़की प्यार के खातिर भारत आई है। युवती का नाम महवीश है, जो 25 साल की है। राजस्थान के चूरू जिले में पहुंची है। रहमान नाम का प्रेमी कुवैत में काम करता है। दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी फरीदा ने इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की मदद मांगी है। पुलिस को कहा-"गांव में रहने वाले सरपंच जंगशेर खान खुद अटारी बॉर्डर जाकर महवीश को चूरू लेकर आए हैं।" इसके बाद पड़ोसी मुल्क की महिला सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों की नजर में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक-"रहमान और महवीश सोशल मीडिया पर मिले थे। बातचीत के दौरान प्यार हो गया, जो कुवैत से जल्द ही चूरू आने वाला है। रहमान की पत्नी फरीदा ने आरोप लगाए हैं कि महवीश जासूस हो सकती है।" अलवर शहर की रहने वाली मंजू भी इसी तरह से पाकिस्तान के खैबर पख्तून प्रांत में रहने वाले नसरुल्लाह के पास पहुंची थी। जहां धर्म बदलकर शादी कर ली थी। मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबर मिली है कि मंजू दिल्ली में रहने लगी है। पाकिस्तानी पति के साथ अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी कर रही है।

प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई मुंबई की महिला

हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाली नगमा नाम की एक महिला पाकिस्तान से लौटी थी। वो बीते 17 जुलाई को पड़ोसी मुल्क से आई है। भारतीय अधिकारियों का आरोप है कि कथित महिला ने वीजा के लिए जाली नाम, फेक आधार कार्ड समेत कई और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। नाम के साथ हेरफेर की थी। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। महिला की मां ने कहा- “ऐसा कुछ भी नहीं है। उसका पहले पति के साथ तलाक हो गया था, जिसकी वजह से नाम बदला है।”

ये भी पढ़ें: अमेरिका से शादी करने राजस्थान आई लड़की को दुल्हन बनाकर 18 दिन तक किया रेप