राजस्थान के पाली जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी-प्रेमिका साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक पेड़ से लटक फांसी लगा दी। साथ आखिरी इच्छा बताई कि हमारा एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करना।

जयपुर. राजस्थान से एक और कपल सुसाइड का केस सामने आया है। इस बार पाली जिले में पेड़ से लटकी हुई लड़का और लड़की की लाश बरामद की गई है। दोनो ने पहले कागज पर सुसाइड़ नोट लिख, फिर फेसबुक पर पोस्ट की और उसके बाद पेड़ की एक ही डाली से दोनो लटके और जान दे दी। दोनो के परिवार को जब पता चला तो हंगामा मच गया। लड़की के परिवार ने बेटी की लाश देखी तो गुस्से में लड़के के परिवार के लोगों को बुरी तरह से पीट दिया। तीन लोगों के चोटें आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है सो अलग।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाली जिले का है यह खौफनाक मामला...मौत के साथ खत्म लव स्टोरी

दरअसल, राजस्थान के पाली जिले में रोहट उपखंड के डाबी गांव का यह मामला है। पुलिस ने बताया कि निर्मल और संगीता दोनो बालिग थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनो के परिवार इसके लिए राजी नहीं हुए। उसके बाद दोनो घर से चले गए, लेकिन परिवार ने दोनो को ही बरामद कर लिया। लड़की के परिवार वालों ने लड़के का उनके गांव में घुसना बंद करा दिया। लड़की का फोन छीन लिया गया।

एफबी पर पोस्ट डाली…साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं...

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ दिन लड़का और लड़की की मुलाकात नहीं हुई। लेकिन सोमवार रात दोनो घर से निकल गए और गांव के बाहर जाकर एक खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घर से निकलने से पहले दोनो ने सुसाइड नोट लिखे और अपने अपने घर छोड़ दिए। उसके बाद लड़की ने अपनी एफबी पर पोस्ट किया कि साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं.....। मंगलवार दोपहर जब दोनो की लाशें लटकी मिली तो पुलिस को सूचना मिली।

अंतिम इच्छा थी कि दोनो का अंतिम संस्कार साथ किया जाए

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के परिजनों को मौके पर बुलाया। दोनो के परिजनों में वहीं झगड़ा हो गया। लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई को बुरी तरह से पीटा दिया। उसके बाद दोनो को देर रात जोधपुर के लिए रेफर किया गया है। परिवार को दोनो की लाशें सौंप दी गई हैं। दोनो की अंतिम इच्छा थी कि दोनो का अंतिम संस्कार साथ किया जाए, लेकिन परिवार ने ऐसा नहीं किया। आज दोनो के शवों को अलग अलग अंतिम संस्कार किया जा रहा है।