राजस्थान के पोकरण से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां महज 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया है।

पोकरण. राजस्थान में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके पोकरण में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई। मासूम खेल रही थी इसी दौरान मजदूरी का काम करने वाले युवक ने उसके साथ रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहोश हालात में मिली बेटी

आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। काफी देर बाद जब परिजनों ने बेटी की तलाश की तो वह उन्हें नहीं मिली। जब उन्होंने आसपास में देखा तो बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

आरोपी गिरफ्तार

वही मामले में पुलिस का कहना है कि हैवानियत करने वाले आरोपी युवक संग्राम सिंह निवासी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे कि पीड़िता का घर खेत में बना हुआ है। पास के ही खेत में संग्राम कम कर रहा था। जब उसने बच्ची को अकेले देखा तो उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की।

कड़ी सजा देने की तैयारी

पोकरण अस्पताल में अब मासूम का इलाज जारी है। हैवानियत के दौरान आरोपी ने मासूम के शरीर पर कई जगह नाखून भी चुबाए। वही मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द चालान पेश करके आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे....