राजस्थान में पंडित प्रदीप मिश्रा की कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की गई। पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी का माल भी बरामद किया है। 

कोटा। राजस्थान के कोटा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में कई महिलाओं की सोने की चेन और पर्स गायब हो गए। जब शोर मचा तो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्ते में मां-बेटी हैं। इन वारदातों के बाद अब कोटा पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को अरेस्ट किया है। दोनो को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। दोनो ने कई महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन तोड़ लीं। उनके पास से आठ मंगलसूत्र और सोने की तीन चेन बरामद हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा में लुटेरियां
दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा का कोटा में एक अक्टूबर से छह से सात दिन का शिव कथा का आयोजन शुरु हुआ है। कल यानि पहली अक्टूबर को कथा से पहले बड़ी कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जब महिलाएं कलश लेकर कथा स्थल यानि श्रीनाथपुरम स्टेडियम पहुंची तो वहां पर पहुंचने से पहले कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें हो गईं। कइयों के चेन तो कई के मंगलसूत्र तोड़ लिए गए।

पढ़ें बैंक ऑफिसर बन लगाया 10 लाख का चूना, बैंकिंग फ्रॉड से बचना है तो अपनाएं ये TIPS

दो संदिग्ध महिलाओं को दबोचा
सूचना पर पुलिस भी अलर्ट हो गई। कई थानों की पुलिस लगा दी गई जांच में। पता चला कि करीब एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं की चेनें तोड़ ली गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आखिर रात के समय दो संदिग्ध महिलाओं को दबोच ही लिया। एक दिल्ली की रहने वाली है और दूसरी आगरा की। 

रिश्ते में मां-बेटी हैं दोनों चेन स्नेचर
दोनों रिश्ते में मां बेटी हैं और बडे़ आयोजनों में चेन स्नेचिंग करने का ही काम करती हैं। उनके पास से आठ मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद हुई है। दोनों के पुराने केस भी सर्च किए जा रहे हैं ताकि उनको ज्यादा समय के लिए जेल भेजा जा सके। इस घटना के बाद अब दहशरा मैदान में चल रही कथा के लिए सादr वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।