राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला सिर्फ एक फोन पर जेल पहुंच गई। जबकि उसका पति पहले से ही जेल में सजा काट रहा है। इस घटना की वजह को जानकर पुलिस भी हैरान है।

प्रतापगढ़ (राजस्थान). इस महिला का नाम सायरा है। एक मोबाइल कॉल के कारण पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है। अब उसे जेल भेजने की तैयारी है। पति पहले ही जेल में है। महिला के बारे में कार्रवाई प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने की है। इस तरह के घटना के बाद एसपी तक हैरान हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धमकी-अगर काम नहीं किया तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे

दरअसल सायरा के पति अकबर मोहम्मद प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद है। अकबर पर मारपीट समेत अन्य कई केस दर्ज हैं। एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि दस जनवरी को उनके कार्यालय में एक पत्र आया। पत्र में लिखा था कि अकबर की पत्नी सायरा ने फोन किया और फोन पर अकबर को कांफ्रेस कॉल पर लिया। उसक बाद अकबर ने इमरान को धमकाया कि जमीन की रजिस्ट्री पत्नी के नाम करा दे, ऐसा नहीं किया तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस पत्र के मिलने के बाद एसपी ने तुरंत इमरान के बारे मे जानकारी जुटाई।

जानिए क्या है एक फोन की कहानी

पुलिस ने सायरा से पूछताछ की गई और उसका फोन जब्त किया गया। पता चला कि सायरा ने अपने फोन से अकबर की बात इमरान से कराई थी। अब पुलिस तलाश रही है कि प्रतापगढ़ जेल से में बंद अकबर ने किसके नंबर से फोन किया था। इस घटना के बाद अब कोतवाली थाना पुलिस पूछताछ के लिए अकबर को अरेस्ट करने की तैयारी कर रही है। सायरा को कल रात अरेस्ट कर लिया गया है।