परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रॉयल वेडिंग 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। राघव और परिणीति उदयपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दोनों परिवार संग होटल के लिए रवाना हो गए। 

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग की गवाह बनने जा रही है। हैरिटेज और लग्जरी के कॉम्बीनेशन के साथ लीला पैलेज होटल में होने वाली शाही शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन आज सवेरे उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में उनका एयरपोर्ट पर देसी अंदाज में ढोल नगाड़ों से शानदार स्वागत किया गया। रेड ड्रेस में परी की तरह नजर आ रही परीणीति तो ब्लैक आउटफिट में नजर आए राघव चड्डा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राघव परिणीति का उदयपुर एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम 
राघव और परीणीति के साथ ही उनके परिवार के कुछ सदस्य भी एयरपोर्ट पहुंचे और लीला पैलेज होटल के लिए रवाना हो गए। लीला पैलेस में आठ सुईट और आठ बड़े लग्जरी रुम बुक कराए गए हैं। राघव और परीणीति के शादी के प्रोग्राम कल सवेरे दस बजे से शुरू होंगे। आज कपल और गेस्ट के लिए होटल की ओर से सरप्राइज डिनर रखने की बात सामने आ रही है।

पढ़ें इस अंदाज में शादी करने उदयपुर रवाना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

कल होगी परिणीति की चूड़ा सेरेमनी
कल सवेरे दस बजे रीत रिवाज के अनुसार चूड़ा सेरेमनी होगी और दोपहर में शानदार लंच रखा गया है। शाम सात बजे संगीत का प्रोग्राम रखा गया है। इसमें परर्फाम करने के लिए बॉलीवुड से सिंगर भी आ रहे हैं। उनके लिए अलग से इंतजाम किया गया है।

नाव से बारात लेकर परिणीति को ब्याहने पहुचेंगे राघव
24 सितंबर को भी बैक टू बैक प्रोग्राम रखे गए हैं। दोपहर एक बजे नाव में सवार होकर दूल्हे राजा राघव चड्डा लीला पैलेस पहुंचेंगे। उसके बाद दोपहर करीब दो बजे से साढ़े तीन बजे जयमाला और फेरे होंगे। उसके बाद चार बजे से रिसेप्शन, विदाई और फिर अन्य आयोजन शाम सात बजे तक रहेंगे। शाम को 7 बजे के बाद सभी गेस्ट वापस अपने शहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शादी में बॉलीवुड स्टार्स समेत कई राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
राघव चड्डा आप पार्टी से सांसद हैं। शादी में दिल्ली सीएम केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा परीणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, जीजा निक जोनस और अन्य सेलीब्रेटी गेस्ट भी आज रात से आना शुरू हो जाएंगे।