कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और सभाएं कर रहें है। उनकी सभाओं में जन सैलाब उमड़ रहा है। 

झोटवाड़ा। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा। उन्होंने अपने चुनावी क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया और सभाएं की। उनकी सभाओं में जबरदस्त जन सैलाब उमड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया- झोटवाड़ा विधानसभा में सड़क, पानी, बिजली, सीवर और चिकित्सा सहित अनेक समस्याएं हैं। इनकी तरफ कांग्रेस ने न तो ध्यान दिया और ना ही इन्हें पूरा करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में विकास कार्यों की उपेक्षा की। जनता से किए वादों को नहीं निभाया। क्षेत्र के विकास में पक्षपात किया। कांग्रेस के इस रवैये से क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है। भाजपा के पक्ष में हवा और कांग्रेस के विरोध को देखते हुए यहां से विधायक और मंत्री लालचंद कटारिया ने पुनः चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं की।

उन्होंने बताया, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, यादव और नाथ समाज सहित अन्य कई समाज के प्रमुख लोगों ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। कर्नल राज्यवर्धन के समर्थन में आयोजित सभाओं को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशन प्रसाद मोर्य, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह पुरी सम्बोधित कर चुके हैं इन सभाओं में उमड़े जन सैलाब ने क्षेत्र में कर्नल राज्यवर्धन की मजबूती को दिखया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कर्नल राज्यवर्धन के समर्थन में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

बता दें, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 2014 से जयपुर ग्रामीण के सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस विधासभा से रिकॉर्ड मत मिले थे। कर्नल राज्यवर्धन ने लोकसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए ना सिर्फ सांसद कोष पर निर्भर रहे, बल्कि विकास के लिए उन्होंने खुद का साधन लगाया।