RBSE 12th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी है। तीनों संकाय में छात्राएं टॉपर बनी हैं। वहीं आर्ट्स में चार छात्राओं ने टॉप किया है। जानिए किसको कितने नंबर मिले।

RBSE 12th Result 2025 declared : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम 5 बजे जारी कर दिया। इस बार कुल 8 लाख 93 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। खास बात यह रही कि सभी संकायों में बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा और टॉप स्थानों पर उन्होंने कब्जा जमाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने जारी किया RBSE 12th Result 2025

इस बार रिजल्ट की घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी शामिल हुए। बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया।

RBSE 12th रिजल्ट में टॉपर रहीं तीन लड़कियां 

 विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कॉमर्स में कंगना ने 99.20% के साथ टॉप किया। तो कला संकाय (आर्ट) में चार बेटियां संयुक्त रूप से टॉपर कला संकाय में इस बार अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला — चारों ने 99.60% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।

छात्राओं की सफलता दर छात्रों से बेहतर 

आर्ट्स संकाय में कुल 5,87,444 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,78,164 ने परीक्षा दी। इस संकाय में कुल परिणाम 97.78% रहा। छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.42% जबकि छात्रों का प्रतिशत 97.09% रहा।

RBSE 12th Result कैसे चेक करें

? छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड सचिव का बयान बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई और इस बार के परिणाम छात्राओं की मेहनत और लगन को दर्शाते हैं।